Dungarpur

3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के चुंडावाडा गांव में एक महिला ने घर के पास पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद उसके 3 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार चुंडावाडा गांव की रहने वाली प्रेमिला पत्नी लक्ष्मण डामोर अपने घर के पास एक पेड़ से लटकी हुई मिली। घटना के बाद सनसनी फैल गई। वहीं, आसपास गांव के लोगो की मौके पर भीड़ जमा हो गई।…
Read More
डूंगरपुर : हथकढ़ शराब व महुआ वाश नष्ट करवाई

डूंगरपुर : हथकढ़ शराब व महुआ वाश नष्ट करवाई

डूंगरपुर, 2 नवम्बर/विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एफएसटी द्वारा हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में रिटर्निंग अधिकारी डूंगरपुर एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नीरज मिश्र ने गुरूवार को फ्लाईंग स्क्वाईड प्रभारी हसंमुख मेहता एवं स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 15 लीटर हथकढ शराब जब्त की एवं 350 लीटर महुआ वाश बरामद कर मौके पर नष्ट करवाने की कार्रवाई की।
Read More
विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्थान गुजरात बॉर्डर सम्भाग अधिकारियो की समन्वय बैठक

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्थान गुजरात बॉर्डर सम्भाग अधिकारियो की समन्वय बैठक

डंूगरपुर, 31 अक्टूबर/राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नवनिर्मित सम्भाग बांसवाडा और गुजरात राज्य के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की समन्वय बैठक वीसी के माध्यम से मंगलवार को आयोजित की गई। मीटिंग का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव को अनुशासन से करवाने हेतु बिंदुवार चर्चा हुई जिसमें संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज कुमार पवन ने बॉर्डर पर नयी चेक पोस्ट बनाने, कानून व्यवस्था दुरस्त रखने, मादक पदार्थो की तस्करी विशेषतः शराब इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, बिना फास्टटेग लगे वाहनों की जांच करने, चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियो और सक्रिय बाहुबलियों पर निगरानी रखने, मतदान के दिन सीएपीएफ और पुलिस…
Read More
डूंगरपुर : चुनाव खर्च पर नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयास और प्रभावी कार्रवाई करें- व्यय प्रेक्षक

डूंगरपुर : चुनाव खर्च पर नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयास और प्रभावी कार्रवाई करें- व्यय प्रेक्षक

विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक पहुंचे डूंगरपुर, अधिकारियों की ली बैठक डूंगरपुर, 31 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव में चुनावी खर्चे पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा डूंगरपुर जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2002 बैच के वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी श्री मनोज राजगोपाल असावा को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री असावा मंगलवार सुबह डूंगरपुर पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री, चारों विधानसभा के सहायक निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण और विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव खर्च पर निगरानी से जुड़े शैडो…
Read More
सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना

6 नवम्बर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे अभ्यर्थी जयपुर, 29 अक्टूबर। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही समस्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लोक सूचना जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। उक्त अवधि के दौरान 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रपत्रों की जांच 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही…
Read More
डूंगरपुर : कम से कम तीन बार होगी शैडो रजिस्टर की जांच

डूंगरपुर : कम से कम तीन बार होगी शैडो रजिस्टर की जांच

नामांकन से परिणाम घोषित होने के बाद तक खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा डूंगरपुर, 19 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों, चुनाव खर्च, आदर्श आचार संहिता की पालना सहित अन्य बिंदुओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले की चारों विधानसभाओं में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री की अगुवाई में पूरी मशीनरी जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर की अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई,…
Read More
रतनपुर बॉर्डर पर अर्न्तराज्जीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित

रतनपुर बॉर्डर पर अर्न्तराज्जीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित

डूंगरपुर, 19 अक्टूबर/विधानसभा आम चुनाव-2023 के संबंध में अन्तर्राज्जीय अधिकारीगणों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी डंूगरपुर नीरज मिश्र, उपखण्ड अधिकारी बिछीवाड़ा मोहकम सिंह, उपखण्ड अधिकारी सीमलवाड़ा विमलेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी चिखली अमित चौधरी एवं पुलिस उपाधीक्षक डंूगरपुर तपेन्द्र मीना एवं गुजरात राज्य की सीमा से जिलो के अधिकारीगण, उपखण्ड अधिकारी मोडासा अमित परमार, संजय पटेल, प्रकाश पटेल, एवं आ.जे.चौधरी पुलिस मोडासा एवं क्षेत्र के संबंधित तहसीलदार एवं थानाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कानून व्यवस्था के संबंध में चैक पोस्ट लगाने, वाहनों की गहनता से जांच करने, अवैध सामग्री व शराब वितरण पर रोक इत्यादि बिन्दूओं पर…
Read More
हथेली पर मम्मी—पापा को लिखा, आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस

हथेली पर मम्मी—पापा को लिखा, आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की स्टूडेंट ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर दी जान उदयपुर। डूंगरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने बुधवार को हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा की हथेली पर मम्मी—पापा को संबोधित करते हुए पेन से लिखा हुआ था कि 'आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस, सॉरी मां-पापा, भाई और रोहित।' छात्रा भरतपुर जिले की रहने वाली थीं। उसके सहपाठी छात्र—छात्राओं ने बताया कि होस्टल के नीचे किसी के गिरने की तेज आवाज के साथ वह दौड़कर आएतो उन्होंने एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुधांशी…
Read More
डूंगरपुर : मतदान के लिए 12 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य

डूंगरपुर : मतदान के लिए 12 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य

12 प्रकार के दस्तावेजों से होगी निर्वाचकों की पहचान सुनिश्चित डूंगरपुर, 18 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के समय निर्वाचकों की पहचान करने के साधन के रूप में निर्वाचक फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 प्रकार के दस्तावेज मान्य होंगे, जिनके जरिए मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि पहचान पत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन जो निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं उनकी पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 12 प्रकार के दस्तावेजों को अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए आधार…
Read More
डूंगरपुर : घर-घर पहुंचेगा स्वीप का संदेश, 16 से 22 नवम्बर तक मनाएंगे लोकतंत्र सप्ताह

डूंगरपुर : घर-घर पहुंचेगा स्वीप का संदेश, 16 से 22 नवम्बर तक मनाएंगे लोकतंत्र सप्ताह

गांव-मोहल्लों में निकलेगी टोलियां, दिलाएंगे मतदाता शपथ डूंगरपुर, 18 अक्टूबर। निर्वाचन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार इस बार विधानसभा चुनाव में डूंगरपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत 16 से 22 नवम्बर तक जिले की चारों विधानसभाओं में लोकतंत्र सप्ताह मनाया जाएगा। हर दिन विशेष थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्वीप प्रभारी और जिला परिषद सीईओ गितेश श्री मालवीय ने बुधवार को चारों विधानसभा के स्वीप प्रभारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा के स्वीप…
Read More
error: Content is protected !!