म्यूजिकल बैंड के साथ मतदाता जागरुकता रैली निकाली
डूंगरपुर, 16 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्वीप प्रभारी) गितेश श्री मालवीय के निर्देशन में जिला स्तर पर स्वीप कार्यक्रम डेमोक्रेसी वीक सप्तरंगी सप्ताह के अन्तर्गत द्वितीय दिन लक्षित समूह श्रमिक, मजदूर, व कामगार को केंद्र में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त थीम कलर ‘‘नीला‘‘, स्लोगन‘‘ अंगुली पर निशान राष्ट्र के नाम ‘‘की थीम पर नीले रंग के परिधान पहने, जिले के लगभग 500 श्रमिकों ने नगर परिषद व तहसील डूंगरपुर के नेतृत्व में म्यूजिकल बैंड पर शहीद पार्क से पुराने…
