Dungarpur

डूंगरपुर : मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण, आज रवाना होंगे मतदान दल

डूंगरपुर : मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण, आज रवाना होंगे मतदान दल

मतदान रवानगी स्थल एसबीपी कॉलेज से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां डूंगरपुर, 24 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के तहत 26 अप्रेल को जिले के 1026 मतदान केन्द्रों पर 10 लाख 69 हजार 115 मतदाता मतदान करेंगे। जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 973 तथा शहरी क्षेत्रों में 53 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 514 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। मतदान रवानगी स्थल श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र वार पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला…
Read More
डूंगरपुर  : 24 अप्रैल शाम 6 बजे से 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक सभाओं, बैठकों पर पूर्ण प्रतिबंध

डूंगरपुर  : 24 अप्रैल शाम 6 बजे से 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक सभाओं, बैठकों पर पूर्ण प्रतिबंध

डूंगरपुर जिले में निषेधाज्ञा जारी डूंगरपुर, 23 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से कराए जाने व डूंगरपुर जिले के सभी मतदाता बिना किसी आतंक व भय के अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके लिए शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना नितान्त आवश्यक हैं। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत मतदान के समाप्त होने वाले 48 घंटों की पूर्व अवधि में निर्वाचन प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। इसलिए इस अवधि में सार्वजनिक सभाओं आदि के माध्यम से निर्वाचन प्रचार क्रियाकलाप रोक दिए जाते हैं। मतदान क्षेत्रों…
Read More
डूंगरपुर : ईवीएम प्रोटोकॉल और आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित हो-  जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह

डूंगरपुर : ईवीएम प्रोटोकॉल और आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित हो-  जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह

चारों एआरओ और सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा डूंगरपुर, 23 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को ईडीपी सभागार में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने एक-एक कर सभी एआरओ से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में मतदान सुनिश्चित कराने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने डिस्पैच एवं रिसीव सेन्टर, मतदान दलों, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट की रवानगी एवं रुकने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल, मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं, सूचनाओं के…
Read More
डूंगरपुर में छाया लोकतंत्र के पर्व का उल्लास

डूंगरपुर में छाया लोकतंत्र के पर्व का उल्लास

राजीविका की सैकड़ों महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला गरबा खेलकर और रैली निकालकर की मतदान की अपील डूंगरपुर, 22 अप्रैल। लाल साडि़यों में सजी-धजी पारंपरिक गीतों पर गरबा खेलकर खुशियां मनाती और नाचती-गाती महिलाओं की मौजूदगी से सोमवार को लक्ष्मण मैदान लोकतंत्र के महापर्व के उल्लास से सराबोर हो उठा। लोकसभा आम चुनाव के तहत सप्तरंगी सप्ताह के पांचवें दिन ”वोट करूंगी, तभी तो बढूंगी” थीम पर मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला और महिला मार्च का आयोजन किया गया। लक्ष्मण मैदान से जिला कलक्ट्रेट तक सैकड़ों महिलाएं जब एक साथ हाथों में मतदाता जागरूकता के लिए संदेश लिखी तख्तियां…
Read More
डूंगरपुर : मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश

डूंगरपुर : मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश

डूंगरपुर, 22 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत जिले के सुखदेव भाई राउमावि पुनाली में ब्लॉक स्तरीय मतदान जागरूकता स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोवड़ा पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोहर विश्नोई, तहसीलदार देवीलाल गर्ग, स्वीप प्रभारी भानुप्रताप सोनी, सहायक विकास अधिकारी प्रकाश अहारी,ब्लॉक कोर्डिनेटर घनश्याम मीणा, ग्राम विकास अधिकारी वैभव त्रिवेदी, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दीपिका जोशी, सरपंच अशोका परमार, उप सरपंच पदम सिंह डाबी उपस्थित रहे। मतदान जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक विकास अधिकारी मनहर विश्नोई ने मतदान की शपथ दिलवाई। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदाताओं को भाग लेने का आह्वान…
Read More
पारिवारिक रंजिश को लेकर युवक पर हमला

पारिवारिक रंजिश को लेकर युवक पर हमला

डूंगरपुर, 19 अप्रैल. शहर के विजयगंज कॉलोनी में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर लाठियों हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। हमले के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयगंज कॉलोनी निवासी जगदीश खटीक ने रिपोर्ट में बताया की गुरुवार शाम वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। रात करीब 10 बजे वह वापस अपने घर आया। घर के दरवाजे पर लगा ताला खोल रहा था, उसी समय पहले से तैयार बैठे…
Read More
शादी समारोह में खाना खाने से 50 बीमार

शादी समारोह में खाना खाने से 50 बीमार

दस महिलाएं और दस बच्चे ​डूंगरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती लापसी, चावल, दाल खाने के बाद उल्टी—दस्त लगे डूंगरपुर, 19 अप्रैल. शादी समारोह में लापसी, चावल और दाल खाने से एक ही गांव के 50 लोगों बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीमार हुए लोगों में 10 महिला और 10 बच्चे भी शामिल हैं। मिली जानकारी अनुसार उदयपुर जिले के मोडीवासा गांव में शादी समारोह के मंडप का कार्यक्रम था। समारोह में लापसी,चावल और दाल बनाई गई। जिसे गांव के लोगों ने मंडप का भोज करने के बाद सभी की तबीयत…
Read More
डूंगरपुर जिले में एक दिन में 2 लाख 19 हजार 822 मतदाता पर्चियों और 70589 मार्गदर्शिका का वितरण घर-घर पहुंचा देश का गर्व, चुनाव का पर्व का संदेश

डूंगरपुर जिले में एक दिन में 2 लाख 19 हजार 822 मतदाता पर्चियों और 70589 मार्गदर्शिका का वितरण घर-घर पहुंचा देश का गर्व, चुनाव का पर्व का संदेश

डूंगरपुर, 15 अप्रैल। जिले में रविवार को सभी मतदान केन्द्रों पर ’आओ बूथ चलो अभियान’ के तहत मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका वितरण किया गया। लोकसभा आम चुनाव-2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले के 1026 मतदान केन्द्रों पर ’आओ बूथ चले अभियान’ के तहत मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता पर्ची (वोटर स्लिप) एवं मार्गदर्शिका (वोटर गाइड) का वितरण के लिए आओ बूथ चलें अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आओ बूथ चले अभियान…
Read More
वाहनों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू

वाहनों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू

डूंगरपुर, 14 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहित वाहनों के ड्यूटी पर नहीं जाने पर जिला परिवहन कार्यालय ने वाहन का पंजियन प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट एवं चालक लाईसेंस निलम्बन की कार्यवाही शुरू की। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 (1951 का 43 ) की धारा 160 के अधीन अधिग्रहित आदेश वाहन चालकों को तामिल करवाया थे। दिनांक 13 अप्रैल को कॉलेज ग्राउण्ड से होम वोटिंग के लिए चारो विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारियों को रिपोर्ट करने के लिए 88 वाहनों रवाना किया गया था। जिसमें से वाहन सख्ंया आरजे-27-टीए-3155, आरजे-12-टीए-1662, आरजे-12-टीए-1825 द्वारा 14 अप्रैल तक रिपोर्ट नहीं…
Read More
सीयू, बीयू एवं वीवीपेट मशीनों का कमीशनिंग कार्य 16 अप्रैल से

सीयू, बीयू एवं वीवीपेट मशीनों का कमीशनिंग कार्य 16 अप्रैल से

डूंगरपुर, 14 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत द्वितीय रेण्डमाइजेशन के पश्चात् विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को मतदान केन्द्रवार आवंटित सीयू, बीयू एवं वीवीपेट मशीनों का कमीशनिंग कार्य 16 अप्रैल से श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय, डूंगरपुर में भारत इलेक्ट्रोनिक्स के इंजीनियरों, तकनीशियनों के द्वारा ईवीएम मशीनों को तैयार करने का कार्य आरम्भ किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने उक्त कार्य सुचारू रूप से संपादित किए जाने के लिए अपने-अपने कार्यालय स्तर से पर्याप्त मात्रा में कार्मिक मय पहचान पत्र एवं कमीशनिंग कार्य के लिए आवश्यक प्रपत्र (एनेक्सचर 19, 20 भाग-1, 20 भाग-2, 22 एवं चैक…
Read More
error: Content is protected !!