डूंगरपुर : ईवीएम प्रोटोकॉल और आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित हो- जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह
चारों एआरओ और सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा डूंगरपुर, 23 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को ईडीपी सभागार में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने एक-एक कर सभी एआरओ से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में मतदान सुनिश्चित कराने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने डिस्पैच एवं रिसीव सेन्टर, मतदान दलों, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट की रवानगी एवं रुकने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल, मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं, सूचनाओं के…
