ठंडा पानी नहीं मिलने पर पर भडके बीजेपी के पदाधिकारी और पार्षदगण
-ठेकेदार पर मनमर्जी के लगाए आरोप, कहा- जनता परेशान डूंगरपुर, 13 मई। (जुगल कलाल) शहरवासियो की शिकायतें मिलने के बाद नगर परिषद द्वारा संचालित आरो प्लांट का सोमावर को बीजेपी पदाधिकारी और पार्षदों ने निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि लोगों ठंडा पानी देने के बजाय नॉर्मल पानी दिया जा रहा हैं। वहीं बिना कार्ड वालों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा हैं। ऐसे में पदाधिकारियों ने ठेकेदार पर मनमर्जी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। और कहा कि नगर परिषद द्वारा बिना कार्ड वालों को ठंडा पानी नहीं देने का कोई प्रावधान ही नहीं है। लेकिन ठेकेदार ने…
