जमीनी विवाद के चलते खेतो में दो झोपड़ों में लगाई आग, अनाज, कपड़े, घास सहित अन्य सामान जलकर खाक
डूंगरपुर, 15 जून (ब्यूरो). जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के भादर गांव में बीती रात जमीनी विवाद के चलते शिक्षक सहित 7 लोगो ने एक किसान के दो झोपड़ों में आग लगा दी। वही उसके बाद फरार हो गए। आग से झोपड़ों में रखा अनाज, कपड़े, घास सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - डूंगरपुर जिले के धंबोला थाने के थानाधिकारी तेजसिंह ने बताया की भादर निवासी रामचंद्र बुझ सहित ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया है कि गांव की 16 बीघा जमीन पर पिछले 45 सालों से…
