डूंगरपुर : चलती ट्रेन से गिरने पर बुजुर्ग महिला की मौत, जीआरपी ने की जांच शुरू
डूंगरपुर, 24 अगस्त(ब्यूरो) सेमारी गांव के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण गुजरात की एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना डूंगरपुर जीआरपी थाना क्षेत्र में हुई, जब महिला ट्रेन की बोगी के गेट पर बैठी थी और अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गई। डूंगरपुर जीआरपी थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान अहमदाबाद निवासी हमीदा के रूप में हुई है। हमीदा का परिवार भीख मांगकर जीवन यापन करता है।…
