विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 6 जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक डूंगरपुर, 28 अगस्त। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने अधिकारियों से कहा कि राजस्थान विधानसभा की 6 रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव की अग्रिम तैयारियां समय से पहले सुनिश्चित करें। श्री महाजन आगामी चुनावों के मद्देनजर स्थानीय स्तर तक तैयारियों के लिए बुधवार को निर्वाचन विभाग के मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी 6 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और रिक्त विधानसभा सीटों के रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य…
