डूंगरपुर में दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चैन
डूंगरपुर, 23 अक्टूबर। सदर थाना क्षेत्र में अपराध की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चैन छीन ली। यह घटना रोहनवाड़ा के पास घटी, जब पीड़िता निशा मेघवाल और उनकी बुआ शांति यादव बैंक से लौट रही थीं। बदमाशों ने पहले स्कूटी को रोककर महिलाओं को धमकाया और फिर गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता निशा मेघवाल…
