धम्बोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 लाख की शराब के साथ ट्रक जब्त, आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर, 14 दिसंबर. धम्बोला थाना पुलिस ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाने के बाहर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने 15 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया। शराब को ब्लैंकेट की आड़ में गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धम्बोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाने के बाहर नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान जोगपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर जांच…
