तृतीय श्रेणी अध्यापक की परीक्षा देते 01 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
थाना हिरणमगरी। नकल गिरोह की रोकथाम के क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा दिये गये निदेशो की पालना मेंठाकुर चन्द्रषील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उदयपुर एवं श्रीमती शिप्रा राजावत वृताधिकारी वृत नगर पूर्व उदयपुर के निकट पर्यवेक्षण में डीएसटी टीम श्री दिलीपसिंह पु.नि. मय टीम एवं पुलिस थाना हिरणमगरी की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबीर एवं अन्य स्त्रौत के माध्यम से नकल गिरोह का पता लगाया जाकर महावीर जैन विधालय संस्थान से. 4 हिरणमगरी उदयपुर परीक्षा केन्द्र पहुंच संजय पारगी पिता लालूराम पारगी निवासी काली मगरी बांसवारी पोस्ट ढीमरी थाना झाडोल की जगह पर…
