बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम मशीन काटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
कर्जा चुकाने के लिए काटा एटीएम मशीन, सायरन बजने से नहीं निकाल पाए रुपए उदयपुर, 15 फरवरी (ब्यूरो): शहर के कानपुर क्षेत्र में बिना गार्ड के एटीएम मशीन को काटकर रुपए निकालने के प्रयास के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने प्रतापगढ के जंगलों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन युवकों ने एटीएम मशीन काट ली थी लेकिन रुपए निकालते उससे पहले सायरन बज उठा और वह भाग निकले। तीनों युवक कानपुर के आसपास ही मजदूरी करते थे और कर्जा चुकाने के लिए उन्होंने एटीएम मशीन काटकर रुपए लूटने की साजिश रची थी। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने…
