विदेशी महिला को गोली मारने वाले रिमांड पर
उदयपुर, 11 नवंबर : शराब के नशे में विदेशी महिला को गोली मार कर घायल करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों से और अधिक पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायालय से 14 नवंबर तक का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सुखेर थाना अधिकारी हिमांशु सिंह बताया ने बताया कि महिला की हालत अभी खतरे से बाहर है, लेकिन उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। वारदात के दौरान प्रयोग किया गया हथियार आरोपी कहां से लाए, इस बारे में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें कि आरोपी…
