अश्विनी बाजार व उदयपुर शहर के अन्य 13 व्यापारियों से लाखो रूपये की धोखधडी व ठगी कर सामान ले जाने वाले आरोपी 24 घण्टेमें गिरफ्तार व माल जब्त
उदयपुर। शहर के धानमण्डी थानान्तर्गत दिनांक 22 अगस्त 2022 को प्रार्थी योगेष सुराणा पुत्र लेहरसिंह सुराणा पेशा फर्निचर व्यवसाय, निवासी मकान नम्बर 02 वृद्वावन धाम, न्यू भुपालपुरा, हाल दुकान नम्बर 10ए अश्विनी बाजार, धानमण्डी जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मै मेरी फर्म अरावली फर्नीचर, अश्विनी बाजार, उदयपुर पर फर्नीचर का व्यवसाय करता हुं। गत 9 अगस्त 22 को एक व्यक्ति मुकेश का काॅल आया, और उसने मेरी दुकान से 16 कुर्सी के 29 बण्डल कुल 464 कुर्सिया (प्लास्टिक चेयर्स) का आर्डर दिया। जिसकी कीमत 1,57,500 रूपये है। इसके बाद मुकेश ने BOI बैंक शाखा देहली गेट का 1,57,500…
