सरकारी स्कुल से गेंहू व चावल चुराने वाले 02 अभियुक्त गिरफतार
थाना कोटडा. दिनांक 23.सितम्बर 2022 को प्रार्थीया श्रीमती मीनाक्षी कुमारी पत्नी अनिल कुमार निवासी कनवी, पाटीया, पहाडा, उदयपुर हाल कार्यवाहक प्रधानाचार्य रा.उ.मा.विधालय लाम्बाहल्दु, कोटडा जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 19.09.2022 को शाम करीब 07.00 पीएम पर स्कुल में पोशाहार बनाने वाली का मेरे पास फोन आया कि स्कलु में से गेंहू 08 कटटे व चावल 01 कटटा कुल गेंहू 400 किलोग्राम व चावल 50 किलोग्राम कोई अज्ञात व्यक्ति जीप में भर कर ले गये। कानुन कार्यवाही करें। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 144/2022 धारा 379 भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास…
