उदयपुर। भारत की प्रमुख ड्रोन कंपनियों में शामिल गरुड़ा एयरोस्पेस ने राजस्थान में अपने ड्रोन व्यवसाय और नेटवर्क के विस्तार के लिए एयरो ऐज ड्रोन टेक प्रा. लि. को डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य आधुनिक ड्रोन तकनीक को प्रदेश के किसानों, उद्यमियों और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों तक पहुँचाना है।
गरुड़ा एयरोस्पेस ड्रोन निर्माण, कृषि ड्रोन, प्रशिक्षण एवं ड्रोन आधारित सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से उभरता भारतीय नाम है। वहीं राजस्थान आधारित एयरो ऐज ड्रोन 100ः महिला स्वामित्व वाली कंपनी है और इसके संस्थापक स्वयं किसान परिवार से जुड़े हैं। कंपनी का फोकस केवल ड्रोन बिक्री पर नहीं, बल्कि सेल्स, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स, पायलट ट्रेनिंग और कृषि स्प्रे सेवाओं का 360° ड्रोन इकोसिस्टम विकसित करने पर है।
कृषि क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक एवं उर्वरक का छिड़काव तेज़ और प्रभावी होने के साथ किसानों का रसायनों के सीधे संपर्क को कम करने में भी सहायक हो सकता है।
इस विस्तार के अगले चरण में एयरो ऐज ड्रोन टेक राजस्थान के प्रमुख शहरों एवं जिलों में सिटी/डिस्ट्रिक्ट-वाइज डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त कर रही है। कृषि, ग्रामीण मार्केटिंग, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, टेक्नोलॉजी या डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से जुड़े इच्छुक उद्यमियों से कंपनी साझेदारी के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है।
राजस्थान में ड्रोन क्रांतिःगरुड़ा एयरोस्पेस ने एयरो ऐज ड्रोन टेक प्राइवेट लिमिटेड को बनाया राजस्थान डिस्ट्रीब्यूटर
