राजसमंद जिले में विभिन्न मामलों में हुए प्रकरण दर्ज
थानाधिकारी केलवा ने प्रवीण पिता भूरालाल जाति खटीक उम्र 22 साल निवासी कलालवाटी थाना राजनगर को अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री अपने कब्जे मे रख परिवहन करने पर विरूद्व प्रकरण दर्ज किया । थानाधिकारी नाथद्वारा ने नरेन्द्र नाथ पिता गणपत नाथ चौहान निवासी उलपुरा थाना नाथद्वारा द्वारा अवैध रूप से नाबालिक बालक को बंधुआ मजदूर रख बाल मजदूरी करवाने पर विरूद्व प्रकरण दर्ज किया। थानाधिकारी राजनगर ने इन्दर पिता हेमाराम जाति गमेती उम्र 22 साल निवासी बोरज थाना राजनगर को अवैध रूप से अपने टैम्पों में लगे हुए टैप रिकॉर्ड को राजकीय विधालय भगवान्दा के सामने तीव्र आवाज में बजा…
