प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ली अधिकारियों की बैठक, समारोह स्थल पहुंचे – प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चित्तौड़गढ़ यात्रा मंगलवार को चित्तौड़गढ़, 21 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंगलवार को चित्तौड़गढ़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। सोमवार प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी चित्तौड़ पहुंचे। सर्किट हाउस में पुलिस के जवानों ने प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल और पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत से मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रभारी मंत्री श्री खाचरियावास ने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री श्री गहलोत की यात्रा की तैयारियों के…
