दिव्यांगों का समझा दर्द, हाथोंहाथ मिली राहत
चित्तौड़गढ़, 16 नवम्बर। विशेष योग्यजन आयुक्त श्री उमाशंकर शर्मा ने बुधवार को जिले में विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार अभियान के तहत बस्सी, बेगूं और भैंसरोडगढ़ में जनसुनवाई की। विशेष योग्यजन आयुक्त ने विशेष योग्यजनों की परिवेदना को सहानुभूतिपूर्वक सुना और उपस्थित अधिकारियों को तुरंत निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए गए। श्री शर्मा ने बस्सी में तीन ट्राई साइकिल, एक व्हीलचेयर और एक श्रवण यंत्र प्रदान किया। बेगूं पंचायत समिति में जनसुनवाई में दिव्यांगजनों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही 3 ट्राई साइकिल, 2 व्हीलचेयर और 2 श्रवण यंत्र प्रदान किए। वहीं, भैसरोडगढ़ में पंचायत…
