chittorgarh

नगरपरिषद चित्तौड़गढ़ वार्ड 28 के उपचुनाव में 65.07% मतदान, शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ मतदान

नगरपरिषद चित्तौड़गढ़ वार्ड 28 के उपचुनाव में 65.07% मतदान, शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ मतदान

चित्तौड़गढ़, 25 नवम्बर। नगर परिषद के वार्ड 28 के उपचुनाव में शुक्रवार को हुए मतदान के तहत 65.07% मतदाताओं ने मतदान किया। रिटर्निंग अधिकारी रामचंद्र खटीक ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कुल 1941 मतदाताओं में से 1263 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख की आर्थिक सहायता चित्तौड़गढ़, 25 नवम्बर। जिला कलक्टर श्री अरविन्द कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर श्री जीतमल पुत्र नाथूलाल माली निवासी बड़ीसादड़ी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके पिता श्री नाथूलाल माली को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता…
Read More
मासूम चेहरों पर खिलेगी मुस्कान-आरबीएसके के अंतर्गत ऑपरेशन के लिए 4 बच्चे जयपुर रवाना

मासूम चेहरों पर खिलेगी मुस्कान-आरबीएसके के अंतर्गत ऑपरेशन के लिए 4 बच्चे जयपुर रवाना

चित्तौडगढ, 25 नवम्बर 2022। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन से 4 बच्चों को क्लेफ लिफ्ट के ऑपरेशन हेतु अभिभावकों के साथ जयपुर के लिए रवाना किया। 23 बच्चों के हुए ऑपरेशन डॉ. रामकेश गुर्जर, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जिले में अब तक 23 बच्चों  के कटा होठ एवं तालू के ऑपरेशन किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जयपुर के एक निजी अस्पताल में किए जाएंगे। गुर्जर ने बताया कि डूंगला, कपासन एंव चित्तौड़गढ़ खण्ड की आरबीएसके टीमों के द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित किये गये बच्चों…
Read More
चित्तौड़गढ़ की बैंककर्मी बेटी ने केबीसी में जीते पचास साल, जीत सकती है 75 लाख या इससे भी अधिक धन राशि

चित्तौड़गढ़ की बैंककर्मी बेटी ने केबीसी में जीते पचास साल, जीत सकती है 75 लाख या इससे भी अधिक धन राशि

उदयपुर, संवाद सूत्र। चित्तौड़गढ़ की बैंककर्मी सोनू भारती नागदा सोनी टीवी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर पहुंचने के साथ पचास लाख रुपए जीत चुकी है। उसका खेल अभी बाकी है और वह 75 लाख या इससे अधिक धन राशि जीत सकती है। वह इस शो के माध्यम से करोड़पति बन पाएगी या नहीं गुरुवार रात को पता लगेगा। चित्तौड़गढ़ के मधुवन इलाके की रहने वाली 30 वर्षीया सोनू भारती नागदा का प्रीमियम सोनी चैनल पर चल रहा है, जिसमें वह 75 लाख रुपए के 15 वें सवाल पर अटकती हुई दिखाई दे रही है और उसके…
Read More
भीलवाड़ा में दिनदहाडे दो युवकों पर फायरिंग, समुदाय विशेष के एक युवक की मौत के बाद तनाव

भीलवाड़ा में दिनदहाडे दो युवकों पर फायरिंग, समुदाय विशेष के एक युवक की मौत के बाद तनाव

चप्पे—चप्पे पर पुलिस तैनात, दो दिन तक इंटरनेट किया बंद -सुभाष शर्मा उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान के भीलवाड़ा जिला मुख्यालय के बड़ला चौराहे पर गुरुवार दोपहर दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने फायरिंग कर समुदाय विशेष के एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस की नाकाबंदी के बावजूद हत्यारे पकड़ में नहीं आए। इस घटना में घायल युवक को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके परिजन धरना देकर बैठ गए। उन्होंने शव लेने से पहले अपनी शर्ते प्रशासन के समक्ष रखी हैं। बताया गया कि घायल युवक घटना में मृत युवक का छोटा भाई है।…
Read More
लोक देवता अमराजी भगत का भदेसर के नरबदिया गांव में बनेगा पेनोरमा

लोक देवता अमराजी भगत का भदेसर के नरबदिया गांव में बनेगा पेनोरमा

- मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति चित्तौड़गढ़, 24 नवम्बर। जिले की भदेसर तहसील के नरबदिया गांव में लोकदेवता अमरा जी भगत (अनगढ़ बावजी) का पेनोरमा बनेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पेनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें अमरा जी भगत के द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों को विभिन्न माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा। यहां पर मुख्य पेनोरमा भवन, सभागार, हॉल, पुस्तकालय, प्रवेश द्वार, छतरी, स्कल्पचर्स, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, शिलालेख, विभिन्न आर्ट वर्क सहित अनेक कार्य होंगे। इस पेनोरमा के लिए जिला कलक्टर श्री अरविन्द कुमार पोसवाल द्वारा ग्राम पंचायत…
Read More
गुजरात चुनाव दौरे पर कृपलानी ने किया कुकरानी के समर्थन में प्रचार

गुजरात चुनाव दौरे पर कृपलानी ने किया कुकरानी के समर्थन में प्रचार

निम्बाहेड़ा। राजस्थान के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से अपील कर रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को नरोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भार्गव रोड पर स्थित दुर्गा स्कूल पर आयोजित आमसभा में केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर पायल कुकरानी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान एमएलए बलराम थावनी, गिरवर सिंह, राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी आदि ने भी भाजपा की…
Read More
जिला स्तरीय महिला समाधान समिति का पुनर्गठन

जिला स्तरीय महिला समाधान समिति का पुनर्गठन

चित्तौड़गढ़, 24 नवम्बर। जिले के असंगठित और अनौपचारिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और शिकायतों के निवारण कि लिए जिला कलक्टर श्री अरविन्द कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय महिला समाधान समिति का पुनर्गठन किया गया है। जिला कलक्टर समिति के अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक उपाध्यक्ष होंगे। समिति में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक, उपश्रम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य तथा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य सचिव होंगे। शाहना खानम, विशाल कुमावत, सुरेंद्र नाथ योगी, बिनू मेघवाल, मंजू मूंदड़ा, पद्मा…
Read More
राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था को मिलेगी नई पहचान- सुरेंद्र सिंह जाड़ावत

राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था को मिलेगी नई पहचान- सुरेंद्र सिंह जाड़ावत

शहीद रूपाजी-कृपाजी सहित 6 पैनोरमा का लोकार्पण चित्तौडगढ़ 23 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को अपनी चित्तौडगढ़ यात्रा के दौरान राज्य के विभिन्न स्थानों पर बने 6 पैनोरमा का लोकार्पण व 5 पैनोरमा का शिलान्यास कर प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी।  इस दौरान अपने सम्बोधन में मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि इन पैनोरमा से आम जनता को महापुरुषों के जीवन की जानकारी और प्रेरणा मिलेगी। धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि लोकार्पण किए गये पैनोरमाओ की सुरक्षा, रखरखाव व जन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री श्री अशोक…
Read More
ओपीएस लागू करने के निर्णय की चर्चा पूरे देश में – मुख्यमंत्री

ओपीएस लागू करने के निर्णय की चर्चा पूरे देश में – मुख्यमंत्री

विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया चित्तौड़गढ़, 22 नवम्बर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के राजस्थान सरकार के फैसले की चर्चा पूरे देश में हो रही है और एक दिन यह योजना पूरे देश मे लागू होगी। मुख्यमंत्री ने अपनी चित्तोड़गढ़ यात्रा के दौरान इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी का अगर भविष्य सुरक्षित होगा तो वह बेहतर कार्य करेगा इसलिए राजस्थान सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया। सरकार ने ओपीएस लागू करने…
Read More
देश के लिए बलिदान देने वालों का हो सम्मानः मुख्यमंत्री

देश के लिए बलिदान देने वालों का हो सम्मानः मुख्यमंत्री

देश के लिए बलिदान देने वालों का हो सम्मानः मुख्यमंत्री - चित्तौड़गढ़ में 149 करोड़ रूपए के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण - सामाजिक न्याय व सामाजिक सुरक्षा सरकार का ध्येय - महंगाई व बेरोजगारी देश में बड़ी समस्या - देश की सैन्य शक्ति पर हम सभी को गर्व - बालिका शिक्षा के क्षेत्र में लिए जा रहे अहम फैसले   जयपुर-चित्तौड़गढ़, 22 नवंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के कार्यकाल में राष्ट्रहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए। स्व. इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने और पाकिस्तान को विभाजित…
Read More
error: Content is protected !!