75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 36 वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान एवं वार्षिक आम सभा आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान
उदयपुर, 17 नवम्बर 2026।

आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान द्वारा आज श्री कृष्ण वाटिका, पुला, उदयपुर में राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल जी गरासिया के मुख्य आतिथ्य में वरिष्ठ सदस्य सम्मान समारोह एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026 में 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सोसायटी के 36 वरिष्ठ सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सांसद महोदय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों से अपने अनुभव से समाज और देश को जो भी मदद कर सकते करनी चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री सुमति लाल बोहरा ने सेवानिवृत्ति के पश्चात जीवन को सक्रिय, स्वस्थ एवं सकारात्मक बनाए रखने के संबंध में विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का विराम नहीं, बल्कि समाज और परिवार के लिए नए अवसरों के साथ जीवन जीने का समय है।

समारोह में आरएसएमएमएल की वित्तीय सलाहकार श्रीमती भारती राज ने संस्थान की ओर से पेंशनर्स को आश्वस्त किया कि कंपनी द्वारा पेंशन निधि में पर्याप्त अंशदान किया जा रहा है। अतः पेंशनर्स को अपने भविष्य को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

सोसायटी के अध्यक्ष श्री एल. सी. जोशी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए समाज एवं पेंशनर्स के हित में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सोसायटी के महामंत्री श्री हेमंत त्रिवेदी ने वर्षभर की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष श्री सी. एल. पुर्बीया ने सोसायटी की वार्षिक ऑडिटेड बैलेंस शीट सभा के समक्ष प्रस्तुत की, जिसका सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया।

सभा में श्री दिनेश माली एवं श्री देवनारायण धाभाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा सोसायटी की गतिविधियों एवं पेंशनर्स के हितों से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री एस. आर. तिवारी ने किया।

यह जानकारी सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री के. सी. शर्मा द्वारा दी गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!