chittorgarh

756.640 किलोग्राम डोडा चूरा सहित पिकअप व फॉर्च्यूनर जब्त

756.640 किलोग्राम डोडा चूरा सहित पिकअप व फॉर्च्यूनर जब्त

डीएसटी व पुलिस थाना बेंगू की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही| चित्तौड़गढ़। डीएसटी व बेंगू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुरुवार रात दो अलग-अलग कार्यवाहियों में 756.640 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित पिकअप व फॉर्च्यूनर को जब्त किया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। जिले हाजा में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत (पु. नि.) मय टीम के बेंगू थाना के बलवंत नगर चौराहा पर नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान आंवलहेड़ा की तरफ…
Read More
जिले में दस्तावेज लेखक की वरीयता सूची जारी

जिले में दस्तावेज लेखक की वरीयता सूची जारी

चित्तौडगढ़, 14 फ़रवरी। जिला चित्तौडगढ़ के उपखण्ड मुख्यालय चित्तौडगढ हेतु 06, राशमी हेतु 02 बडीसादडी हेतु 03, गंगरार हेतु 04, निम्बाहेडा हेतु 03 डूगंला हेतु 01 एवं बेगू हेतु 03 कुल 22 दस्तावेज लेखको के रिक्त पदों के संबंध में दिनांक 05.02.2023 (रविवार) को परीक्षा आयोजित की गई जिसमें कुल 90 अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किये, नियत परीक्षा दिनांक को 84 अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया तथा 06 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उर्त्तीण परीक्षार्थी की वरीयता सूची दिनांक 13.02.2023 को जारी की गई जिसकी सूची जिला कार्यालय, संबंधित उपखण्ड कार्यालय एवं उप पंजीयक कार्यालय चित्तौडगढ़ के…
Read More
चिरंजीवी योजना से 11 वर्षीय सरमा को मिला नया जीवन

चिरंजीवी योजना से 11 वर्षीय सरमा को मिला नया जीवन

चित्तौड़गढ़, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी का हर मर्ज बिना किसी कर्ज के ठीक हो रहा है। जिले में अब तक 50,000 से अधिक लाभार्थी योजना के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का निशुल्क उपचार प्राप्त कर चुके हैं। जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित रहे परिवारों को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाकर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के द्वारा घर-घर जाकर चिरंजीवी योजना की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है एवं योजना में पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में योजना से संबद्ध 27 राजकीय एवं…
Read More
राज्य स्तरीय गाइड प्रशिक्षण 16 फरवरी से

राज्य स्तरीय गाइड प्रशिक्षण 16 फरवरी से

चित्तौड़गढ़, 13 फरवरी। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 20-21 की पालना में राज्य स्तरीय एवं स्थानीय गाइडों के चयन एवं परीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त को हुई लिखित परीक्षा के आयोजन के उपरांत प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उपनिदेशक क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय उदयपुर ने बताया कि राज्य स्तरीय गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यटन कार्यालय से संबंधित जिले उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पर्यटन कार्यालय माउंट आबू से संबंधित जिले सिरोही व जालौर, पर्यटन कार्यालय चित्तौड़गढ़ से संबंधित जिले चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ के कुल चयनित 107 अभ्यर्थी विषय विशेषज्ञों से  प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 फरवरी से…
Read More
राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं जिला कलक्टर ने सैटेलाइट अस्पताल के लिए पुराने चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया

राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं जिला कलक्टर ने सैटेलाइट अस्पताल के लिए पुराने चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया

चिकित्सा के क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ की बहुत बड़ी आवश्यकता हुई पूरी - श्री जाड़ावत चित्तौड़गढ़, 13 फरवरी। राज्य बजट 2023 में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ के पुराने चिकित्सालय भवन में 100 बेड वाले सेटेलाइट हॉस्पिटल की घोषणा की हैं। इसके तहत सोमवार को हॉस्पिटल की तैयारियों को लेकर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने निरीक्षण किया। राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत पिछले माह चित्तौड़गढ़ आए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मांग की जिस पर राज्य बजट घोषणा…
Read More
कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर आयोजित

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर आयोजित

चित्तौड़गढ़, 13 फरवरी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चित्तौड़गढ़ व यदुपति सिंघानिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी प्रा आईटीआई. कैलाश नगर, निम्बाहेड़ा द्वारा आयोजित (अन्य सहभागी जिला उद्योग केन्द्र, आईटीआई एवं आर.एस.एल.डी.सी चित्तौड़गढ़) के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी  को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर रोड,कपासन जिला चित्तौड़गढ़ में आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन समूह अनुदेशक अनिल हर्ष द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर रोड, कपासन जिला चित्तौड़गढ़ में किया गया। इस मौके पर इस कार्यालय के पीयूष गांधी व संतोष कुमार शर्मा…
Read More
वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 का उद्घाटन 13 को जयपुर में

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 का उद्घाटन 13 को जयपुर में

चित्तौड़गढ़, 11 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 13 से 17 फरवरी, 2023 तक देशभर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह आयोजित किया जा रहा है, जिसका विषय ‘‘सही वित्तीय बर्ताव, करें आपका बचाव’’ है, जो वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति 2020-2025 के समग्र रणनीतिक उद्देश्यों के अनुरूप हैं। यह एक अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य बचत, योजना और बज़ट निर्माण एवं डिजिटल वित्तीय सेवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे विषयों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उप महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन हर वर्ष देशभर में बैंकों और जनता के बीच संपर्क बनाने और वित्तीय…
Read More
जादूगर की पोटली से एक बार फिर निकला झूठे वादों का पुलिंदा- पूर्व मंत्री कृपलानी

जादूगर की पोटली से एक बार फिर निकला झूठे वादों का पुलिंदा- पूर्व मंत्री कृपलानी

निम्बाहेड़ा। कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत ने हर बजट की तरह अपने इस आखरी बजट में भी राज्य की जनता को खुली आंखों से लोक लुभावने सपने दिखाने का प्रयास किया है, जिसे जनता अब समझ चुकी है। इस बार भी जादूगर की पोटली से पहले की तरह मात्र झूठे वादों का पुलिंदा ही बाहर निकला है। राजस्थान की कांग्रेसनीत गहलोत सरकार के अंतिम बजट पर उक्त प्रतिक्रिया देते हुए पूर्ववर्ती सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बजट को हवाई पीटारा बताते हुए कहा कि इस सरकार ने चुनावी समय में किए हुए अपने वादे ही अभी…
Read More
फ्रॉड व्यक्तियों से रहे सावधान

फ्रॉड व्यक्तियों से रहे सावधान

चित्तौड़गढ़, 10 फरवरी। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया है कि कुछ व्यक्ति  UIDAI   के अधिकारी बनकर आधार ऑपरेटर की मषीनों को रिमोट पर लेकर फ्रॉड कर रहें हैं। अतः सभी आधार ऑपरेटर अवेयर रहें जब तक विभाग का कोई अधिकृत व्यक्ति  authorize   माध्यम से मशीन रिमोट पर न मांगे तब तक किसी को भी अपना सिस्टम या मशीन का एक्सेस न देवे। अगर आपको किसी संदिग्ध व्यक्ति का फोन या मेसेज आता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित ब्लॉक नोडल अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग को देवे या जिला कार्यालय में देना सुनिश्चित करें।…
Read More
ध्वनि प्रसारक यंत्रों तथा लाउडस्पीकर के उपयोग पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंध

ध्वनि प्रसारक यंत्रों तथा लाउडस्पीकर के उपयोग पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंध

चित्तौड़गढ़, 9 फरवरी। संपूर्ण जिला क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ध्वनि प्रसारक यंत्रों तथा लाउडस्पीकर का उपयोग रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पूर्ण रूप से निषिद्ध किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार पोसवाल ने माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकने के प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में कोलाहल नियंत्रण आदेश जारी कर वर्तमान में छात्र-छात्राओं के अध्ययन एवं परीक्षाओं के मद्देनजर आम जनता की सुविधा एवं शांति बनाए रखने हेतु किसी भी प्रकार के ध्वनि प्रसारक, विस्तारक यंत्रों तथा लाउडस्पीकर के उपयोग को रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंधित किया है। आदेशानुसार…
Read More
error: Content is protected !!