chittorgarh

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्कूटी योजना के अंतर्गत 48 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्कूटी योजना के अंतर्गत 48 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित

राज्य सरकार दिव्यांगों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए संवेदनशील - राज्यमंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत चित्तौड़गढ़, 1 मार्च। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बुधवार को कॉलेज में अध्ययनरत एवं रोजगार हेतु अपने कार्यस्थल पर आने जाने वाले 48 दिव्यांग युवाओं को मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं। राज्यमंत्री श्री जाड़ावत ने कहा कि दिव्यांग हिम्मत और मजबूती के साथ जीवन में आगे बढ़ने का सोचे।…
Read More
राजकाज एप्लीकेशन के ‘ई-फ़ाइल मॉड्यूल’ के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

राजकाज एप्लीकेशन के ‘ई-फ़ाइल मॉड्यूल’ के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ई-फाइल का कार्य आसान एवं पारदर्शी - जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ 1 मार्च। राजकाज एप्लीकेशन के ‘ई-फ़ाइल मॉड्यूल’ को समस्त कार्यालयों में क्रियान्वयन हेतु के क्रम में बुधवार को जिला परिषद की ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में ई-फाईल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहां की ई-फाईल का कार्य आसान एवं पारदर्शी है जिला कलक्टर कार्यालय में इसको प्रयोग में लाने के बाद कार्यालय का कार्य आसान हुआ है। अतः समस्त विभागों को अपने अपने विभाग में ई-फाइल पर कार्य प्रारम्भ करे 10 दिवस में प्रत्येक विभाग 10-10 फ़ाइलों को अपलोड करें।…
Read More
निकुम्भ थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

निकुम्भ थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

14 क्विंटल 44 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, ट्रक  में मवेशियो को खिलाने की चूरी की आड़ में की जा रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार। चित्तौड़गढ़।निकुम्भ थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ट्रक से 14 क्विंटल 44 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। ट्रक में मवेशियो को खिलाने की चूरी की आड़ में डोडा चूरा की तस्करी करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। जिले मे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम…
Read More
ओराई मध्यम सिंचाई परियोजना के जल उपभोक्ता संगम के चुनाव की तिथि निर्धारित

ओराई मध्यम सिंचाई परियोजना के जल उपभोक्ता संगम के चुनाव की तिथि निर्धारित

चित्तौड़गढ़, 25 फरवरी। ओराई मध्यम सिंचाई परियोजना के जल उपभोक्ता संगम के चुनाव कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कर दी गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जल संसाधन खंड चित्तौड़गढ़ राजकुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान सिंचाई प्रणाली के प्रबंधन में कृषकों की सहभागिता अधिनियम 2000 व नियम 2002 के अंतर्गत कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव करवाए जा रहे हैं। उक्त सिंचाई परियोजना के प्रथम चरण में 8 जल उपभोक्ता संगम का गठन किया जाएगा। शेष रहे 7 जल उपभोक्ता संगम का चुनाव द्वितीय चरण में कराया जाएगा। जल उपभोक्ता संगम के प्रथम चरण में अध्यक्ष एवं सदस्यों के…
Read More
युवा शक्ति और सबके साथ से देश तेज गति से आगे बढ़ेगा – पीयूष गोयल

युवा शक्ति और सबके साथ से देश तेज गति से आगे बढ़ेगा – पीयूष गोयल

चित्तौड़गढ़, 24, फरवरी । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण व कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने चितौड़गढ़ में  चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित युवा उद्यमी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सहकारिता के विस्तार से प्रगति होगी। केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी को सहयोग करने का प्रयास कर रही है। श्री  गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन देश का तेज गति  से विकास करना है। प्रधानमंत्री ने कोविड में 220 करोड़ वैक्सीन लोगों तक पहुंचाई। प्रधानमंत्री ने कोविड में समय-समय पर हर विषयों और क्षेत्रों में प्रभावी कार्य…
Read More
टी.बी. एवं सिलिकोसिस कैंप का आयोजन

टी.बी. एवं सिलिकोसिस कैंप का आयोजन

चित्तौड़गढ़, 24 फरवरी। आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनोदा पर जिला क्षय निवारण केंद्र, चित्तौड़गढ़ एवं खान एवं भू-विज्ञान विभाग, निम्बाहेड़ा के सानिध्य में टी.बी. एवं सिलिकोसिस कैंप का आयोजन किया गया। सहायक खनि अभियंता दिलीप कुमार सुथार ने बताया कि शिविर में खनन क्षेत्र जे.के. सीमेंट, लाफार्ज सीमेंट, अरनिया जोशी भावलिया के खनन पट्टों/क्वारी क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का परीक्षण किया गया। शिविर में 186 श्रमिकों की जांच की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनोदा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम जैन, टी.बी. यूनिट निंबाहेड़ा के एस.टी.सी. मुकेश राठौड़, लैब टेक्नीशियन कल्पना बायले, एमएन राजकुमार शर्मा, एमएन श्यामा कमाली, सी.एच. ओ. शौकीन…
Read More
राजीव गांधी युवा मित्र जन हित सरकार व जरूरतमंद व्यक्तियो के बीच सेतु का कार्य करेंगे

राजीव गांधी युवा मित्र जन हित सरकार व जरूरतमंद व्यक्तियो के बीच सेतु का कार्य करेंगे

चित्तौड़गढ़  २३फरवरी।    राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत सहायक निदेशक आर्थिक एव सांख्यिकी विभाग चित्तौड़गढ़ की डा. सोनल राज कोठारी ने बतलाया है कि राजीव गांधी युवा मित्र जन हितैषी सरकार व जरूरतमंद व्यक्तियो के बीच सेतु कार्य करेगे।  साथ ही राजीव गांधी युवा मित्र के उतर दापित्वब्लॉक/शहरी निकाय स्तर पर स्थापित कोल सेंटर/हेल्प डेस्क के माध्यम से जन संपर्क (टैली कोलीग) का कार्य करेंगे राज्य स्तर के राजीव गांधी युवा मित्र इंटरशिप प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर अशोक चौधरी ने किस प्रकार वॉलिएंटर्स द्वारा फिल्ड विजिट के दौरान किस प्रकार कार्य करेंगे इसके बारे में विस्तार से बतलाया…
Read More
सहकारिता मंत्री ने किया गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

सहकारिता मंत्री ने किया गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

चित्तौड़गढ़, 22 फरवरी। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने गांधी प्रदर्शनी ' मोहन से महात्मा तक' का भी शुभारंभ एवं अवलोकन किया। इस अवसर पर श्री आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने जीवन में महात्मा गांधी के सिद्धांतो को आत्मसात किया हैं और इसका प्रतिबिंब राजस्थान के विकास में दिखता है। मुख्यमंत्री ने गांधीवादी विचारों के प्रचार प्रसार के लिए शान्ति एवं अहिंसा विभाग का गठन किया है। आज के माहौल में गांधी…
Read More
जिला कलक्टर ने किया प्रगतिशील कृषक के फार्म का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया प्रगतिशील कृषक के फार्म का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़, 21 फरवरी। जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल में जिला मुख्यालय से लगभग 75 किमी दूर श्रीपुरा, कनेरा घाटा में कृषक श्री नेमीचंद धाकड़ के फार्म का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर पोसवाल ने कृषक द्वारा की जा रही गतिविधियों यथा स्ट्राबेरी की खेती, मल्चिंग पर लहसून की खेती, आम का सघन बगीचा जिसमें एक पौधे पर 4 प्रकार के ग्राफटिंग किये हुए किस्मों का अवलोकन किया तथा ड्रेगन फ्रूट, हाईब्रिड अमरूद का बगीचा, अफ़ीम की खेती के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कृषक द्वारा अपनायी जा रही उद्यानिकी एवं कृषि गतिविधियों सौलर पम्प, बूंद-बूंद सिंचाई, मिनी / फव्वारा…
Read More
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 23 को चित्तौड़गढ़ आएंगे 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 23 को चित्तौड़गढ़ आएंगे 

चित्तौड़गढ़ 21 फरवरी। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण व टेक्सटाईल मंत्रालय, मंत्री श्री पीयूष गोयल 23 फरवरी को चित्तौड़गढ़ आएंगे। वे इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडोटोरियम में चित्तौडगढ अरबन कॉओपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा आयोजित मीटिंग में भाग लेंगे।   अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन अभिषेक गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सायं 05.30 बजे सरकारी वाहन द्वारा भीलवाडा से प्रस्थान कर सायं 06.30 बजे इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडोटोरियम पहुंचेगे एवं सायं 06.30 बजे से 07.30 बजे तक चित्तौडगढ अरबन कॉओपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा आयोजित मीटिंग में भाग लेकर सांय 07.30 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उपखण्ड अधिकारी, चित्तौड़गढ़ को…
Read More
error: Content is protected !!