चित्तौड़गढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने फोटो वायरल करने तो दूसरे ने घरवालों को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
चित्तौड़गढ़, 8 जून। चित्तौड़गढ़ शहर में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घिनौनी वारदात के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में एक नाबालिग का सहपाठी है, जिसने कैफे में नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया और दूसरा उसका दोस्त जिसने दोनों के संबंध पीड़िता के परिजनों को बताने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनकी देखरेख में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह…
