कस्बा निम्बाहेड़ा से गुमशुदा दो नाबालिक बच्चों को पंजाब पुलिस के सहयोग से अमृतसर (पंजाब) से किया डिटेन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 28 अप्रैल को निम्बाहेड़ा कस्बे से गुमशुदा हुए दो नाबालिग बच्चों को पंजाब पुलिस से सहयोग से अमृतसर से डिटेन कर काउंसलिंग के बाद माता पिता को सुपुर्द किया। माता पिता की डांट के कारण अपना फोन बंद कर ट्रैन पकड़ पंजाब चले गए थे।
28 अप्रैल को निम्बाहेड़ा कस्बे से दो नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी पर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर दर्ज प्रकरण के मामले में थानाधिकारी फूलचन्द टेलर (पु.नि). द्वारा जांच अधिकारी सूरज कुमार स.उ.नि. मय जाब्ता की टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनिकी सहायता प्राप्त की गई। मामले में दोनों नाबालिक बच्चों की तलाश हेतु पुलिस टीम पंजाब के लुधियाना पहुंच पंजाब पुलिस का सहयोग लेकर नाबालिक बच्चों की संदिग्ध ठिकानों, गुरूद्वारा/मस्जिद/मन्दिर, होटलों, धर्मशालाओं आदि स्थानो पर लगातार 3-4 दिन तक तलाश की।
तलाशी के दौरान अमृतसर एवं लुधियाना पुलिस के सहयोग से दोनों बच्चों को अमृतसर से डिटेन किया गया । पुछताछ पर सामने आया कि बच्चों को माता पिता द्वारा किसी बात को लेकर डांटने कारण से दोनों बच्चे अपने फोन स्वीच ऑफ कर घर से ट्रेन में बेठकर पंजाब चले गये।
दोनों बच्चों को पुलिस टीम ने साथ लाकर बाल कल्याण समिति चित्तौडगढ के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों बच्चों को बाद काउन्सलिंग के उनके माता पिता को सिपूर्द किया गया है। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!