69 वें वन्यजीव सप्ताह के अन्तर्गत सायकल रैली का आयोजन
चित्तौड़गढ़, 2 अक्टूबर। 69 वें वन्यजीव सप्ताह का शुभारम्भ सोमवार को साइकिल रैली के आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के कुल 120 छात्र, छात्राओं, पर्यावरण प्रेमी व समाजसेवी लोगों ने भाग लिया। सायकल रैली को उपवन संरक्षक, वन्यजीव सोनल जौरिहार व उप वन संरक्षक विजय शंकर पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया। सायकल रैली वन विभाग के कार्यालय से प्रारम्भ होकर ओवर ब्रिज, कलेक्ट्रेट चौराहा-बस स्टैण्ड, अप्सरा टाकीज, राणा सांगा बाजार, शिवाजी सर्किल, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग, मुख्य डाकघर अंडर ब्रिज के रास्ते पर भ्रमण कर लोगों में वन एवं वन्य जीव संरक्षण…
