राजस्थान विधानसभा चुनाव: मेवाड़—वागड़ के 7 ऐसे प्रत्याशी जिनकी दो—दो पत्नियां
उदयपुर, 16 नवम्बर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार—प्रसार जोरों पर है और कांग्रेस—भाजपा के अलावा अन्य प्रत्याशी और उनके परिजन दिन—रात एक कर अपने समर्थन में मतदाताओं को जोड़ने में जुटे हैं। दक्षिणी राजस्थान के मेवाड़ और वागड़ अंचल में सात प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनकी दो—दो पत्नियां है और वह उनके लिए प्रचार में जुटी हैं। मेवाड़ और वागड़ अंचल में उदयपुर के अलावा राजसमंद, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ शामिल हैं। इनकी 28 विधानसभा सीटों में छह पर सात ऐसे प्रत्याशी मैदान में है, जिनकी दो—दो पत्नियां है। प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा-कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों की दो-दो…
