सीएचसी पई में सिकलसेल मरीजों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन
एडीजे शर्मा ने सिकल सेल मरीजों को दी उपयोगी जानकारी उदयपुर, 6 मार्च। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष उदयपुर श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पई में सिकल सेल मरीजों के लिए आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लिया। शिविर में एडीजे शर्मा ने सिकल सेल से ग्रसित मरीजों को इस रोग के बारे बताया। उन्होंने कहा कि यह बीमारी वंशानुगत रक्त विकार है जो सामान्यतः माता-पिता से हीमोग्लोबिन जीन में उत्परिवर्तन की आनुवंशिकता के कारण होता है। यदि…
