जमीन हड़पने की नीयत से किसान पर हमला
उदयपुर, 5 मार्च : जिले के झामरकोटड़ा क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने की नीयत से एक किसान के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित भैरूलाल मीणा ने कुराबड़ थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने 2016 में कृषि भूमि खरीदी थी, जिस पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। 7 जनवरी को विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे किसान ने अब रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुराबड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज…
