लग्जरी कार और 6 लाख रुपए चोरी करने वाला चालक गिरफ्तार
उदयपुर, 6 मार्च: शहर की सुखेर थाना पुलिस ने इनोवा कार और 6 लाख रुपए चोरी कर फरार हुए चालक जयकिशन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी गई कार और पूरी नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी को इवेंट मैनेजर अंकित भार्गव ने ITC होटल में एक इवेंट के लिए मयंक करणपुरिया के जरिए इनोवा कार बुक की। ड्राइवर जयकिशन गाड़ी लेकर उनके निवास पहुंचा, जहां से अंकित ने सामान और 6 लाख रुपए से भरा बैग कार में रखा। होटल पहुंचकर अंकित बैग कार में छोड़कर काम के लिए अंदर…
