राजस्थान पुलिस की आधी आबादी से अनूठी अपील : राज्य की हर महिला-बालिका के मोबाइल में हो राजकॉप सिटीजन एप
जयपुर 7 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान पुलिस ने प्रदेशभर की आधी आबादी से अपील की है कि महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में चंद मिनटों में पुलिस सुरक्षा सुलभ कराने के उद्देश्य से विकसित किए गए राजकॉप सिटीजन एप हर महिला—बालिका के मोबाइल में डाउनलोड हो। ...अब तक 18.3 लाख हुए डाउनलोड : महानिदेशक पुलिस श्री उत्कल रंजन साहू ने बताया कि महिलाओं को आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन परिस्थितियों में 24X7 सुनिश्चित पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए…
