खेरवाड़ा, थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मध्य नजर आरएएफ निरीक्षक एवं थाना के सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में त्योहारों पर शान्ति बनाए रखने का पैगाम प्रदान करने आरएएफ के जवानों एवं पुलिस थाना स्टाफ द्वारा कस्बे में रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च पुलिस स्टेशन से प्रारंभ होकर जैन ट्रेडर्स, पुराना बस स्टैंड, मोचीवाड़ा, आजाद चौक, विवेकानंद चौराहा, तहसील रोड, नया बस स्टैंड होते हुए पुनः पुलिस थाना परिसर में पहुंचा। थानाधिकारी राठौड़ ने बताया कि रूट मार्च में आरएएफ के निरीक्षक एवं 15 जवान तथा पुलिस थाना का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा। रूट मार्च के माध्यम से कस्बे एवं थाना क्षेत्र में अराजक तत्व एवं शरारती तत्वों को आगाह किया गया कि त्योहारों पर किसी प्रकार का खलल प्रशासन द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आरएएफ एवं पुलिस थाना टीम का संयुक्त रूट मार्च
