डी पी एस,उदयपुर में नौनिहालों के लिए आयोजित हुआ एडवेंचर कैंप
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल,उदयपुर में आज विद्यालय परिसर में पूर्व प्राथमिक विभाग तथा प्राथमिक विभाग की कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों के लिए एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग दो सौ बच्चों ने अपनी माताओं के साथ एडवेंचर कैंप में विभिन्न प्रकार की रचनात्मक व मनोरंजनात्मक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। दिल्ली से आई हुई कुशल प्रशिक्षकों की टीम की देखरेख व मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों को सुरक्षित रूप से संपन्न किया गया। बच्चों ने फ्लाइंग फॉक्स, वाटर जॉर्बिंग, टेंट पिचिंग, माउंटेनियरिंग हेतु सामग्री की पहचान व प्रयोग, रैप्लिंग, नेचर वॉक, रिवर क्रॉसिंग तकनीक, टैली…
