पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा को राष्ट्रभारती सेवा सम्मान 2025 समर्पित
उदयपुर, 9 अप्रेल। राष्ट्रभारती एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा को राष्ट्रभारती सेवा सम्मान 2025 समर्पित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजय विप्लवी ने बताया कि आज विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हेमेन्द्र श्रीमाली, भाजपा नेता दलपत सुराणा, उद्योगपति परसराम सूयल व सुखाडिया विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ. कुंजन आचार्य के आतिथ्य में आयोजित समारोह में उक्त सम्मान प्रदान किया गया। प्रारंभ में संस्थापक धर्मनारायण जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत सचिव भंवरलाल शर्मा व प्रशासक अशोक बाबेल…
