कलाल समाज के ओबीसी प्रमाण पत्र की समस्या समाधान के लिए सांसद रावत ने सीएम को भेजा पत्र
उदयपुर। सांसद डा. मन्नालाल रावत ने कलाल समाज के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग के देय प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में हो रही समस्याओं को दूर कराने की मांग करते हुए सीएम को पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र में बताया कि सर्ववर्गीय कलाल महासभा उदयपुर ने अवगत कराया है कि लोकसभा क्षेत्र उदयपुर अन्तर्गत कलाल जाति के सदस्यों का केन्द्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण.पत्र नहीं बनाए जाने से कई प्रतिभावान बालक-बालिकाएँ केन्द्रीय सरकारी सेवाओं से वंचित हो रहे हैं। पत्रानुसार भारत के राजपत्र दिनांक 20/10/1994 के क्रम संख्या 25 पर केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग की सूची में…
