प्राचीन समय के विभिन्न कालों की मुद्रा और मुद्रिका की प्रदर्शनी का आयोजन
भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में मुद्राशास्त्र और मुद्रिका विषयक संगोष्ठी में मुद्रा प्रदर्शनी का आयोजन उदयपुर, 16 जनवरी, 2025। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय और अकेडमी ऑफ न्यूमिस्टिक्स एंड सिगोलोग्राफी, इन्दौर के साझे में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन मुद्रा और मुद्रिका की प्रदर्शनी के साथ दो तकनीकी सत्रों में मुद्रा विषयक 25 से अधिक शोधपत्रों का वाचन हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन अखिलेश जोशी, स्वतंत्र महानिदेशक हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के कर कमलों से हुआ। उन्होंने कहा कि उदयपुर में इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन एक महत्वपूर्ण आयोजन है जिसके माध्यम से हम विभिन्न कालों में प्रचलित मुद्राओं और मुद्रिकाओं…
