आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
प्रतीक जैन खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के बंजारिया घाटी इलाके में सूचना मिली कि मंगलवार दोपहर में एक व्यक्ति आते जाते लोगों को किसी धारदार हथियार को दिखाकर डरा धमका रहा है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक बंसीलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, जहां मुकेश पुत्र हीरालाल खटीक उम्र 24 वर्ष निवासी बडला अपने कब्जे में बिना लाईसेंस एवं वैध कागजात के धार-दार चाइनीज लोहे का चाकू रखकर आम रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा था। आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त मुकेश को…
