Breaking News

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में एआईसीटीई स्वीकृत तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में एआईसीटीई स्वीकृत तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 17 अप्रैल 2025 / जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर के प्रतापनगर परिसर में 24 से 26 अप्रैल 2025 तक तीन दिवसीय संपर्क आधारित फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम (एफडीपी) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एआईसीटीई द्वारा स्वीकृत है तथा नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी फॉर इंडक्शन प्रोग्राम के निर्देशन में, कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम अध्यक्ष कुलपति प्रो कर्नल एस एस सारंगदेवोत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज की अवधारणाओं को प्रभावी ढंग से समाहित करने के लिए शिक्षकों एवं शैक्षणिक…
Read More
हीटवेव में पथ विक्रेताओं के बचाव के उपाय एवं व्यवसाय को सुचारू करने की मांग

हीटवेव में पथ विक्रेताओं के बचाव के उपाय एवं व्यवसाय को सुचारू करने की मांग

 उदयपुर, 17 अप्रेल।  ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन (सीटू से सम्बद्ध) एवं नेशनल हॉकर्स फैडरेशन ने संयुक्त रूप से जिला कलक्टर उदयपुर एवं नगर निगम उदयपुर के आयुक्त को ज्ञापन देकर हीटवेव में पथ विक्रेताओं के बचाव के उपाय करने के साथ उनके व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यवस्थाएं करने की मांग की है। बताया गया कि देश के 2 करोड़ से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को हीटवेव के दौरान दोहरा नुकसान होता है- लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहने के कारण उनका स्वास्थ्य जोखिम में रहता है, और अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी आजीविका प्रभावित…
Read More
महासीर मछली संरक्षण के लिए ग्रीन पीपल सोसाइटी की पहल

महासीर मछली संरक्षण के लिए ग्रीन पीपल सोसाइटी की पहल

संभागीय आयुक्त को मत्स्याखेट ठेका निरस्त करने हेतु दिया ज्ञापन उदयपुर 16 अप्रैल। शहर की सबसे स्वच्छ झील बड़ी तालाब में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजाति की महासीर मछलियों को बचाने के लिए ग्रीन पीपल समिति ने पहल की है । बुधवार को समिति के अध्यक्ष राहुल भटनागर के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को महासीर मछली संरक्षण की दृष्टि से मत्स्याखेट ठेका निरस्त करने के लिए ज्ञापन दिया। जिसमें राज्य सरकार द्वारा महासीर संरक्षित क्षेत्र बड़ी तलाब के वर्ष 2025 के मछली ठेके दिए जाने के विरोध में प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। बड़ी…
Read More
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

उदयपुर, 16 अप्रैल : शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विधवा महिला सफाई कर्मचारी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की सोशल मीडिया पर पहचान कमल परदेशी पुत्र शांतिलाल परदेशी निवासी सेक्टर 3 से हुई। कमल ने शादी का वादा कर पीड़िता से फोन पर संपर्क बढ़ाया और 14 अगस्त को उसे बाहर घुमाने के बहाने घर से ले गया। पीड़िता का आरोप है कि कमल परदेशी ने 15 अगस्त को उसे जबरन एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर अलग-अलग…
Read More
शराब के लिए युवक का अपहरण कर की मारपीट

शराब के लिए युवक का अपहरण कर की मारपीट

उदयपुर, 16 अप्रैल : जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में शराब के लिए युवक का अपहरण कर मारपीट और पैसों की जबरन वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित गणेश गमेती पुत्र भारताराम गमेती निवासी वागड़ा गोगुन्दा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे वह कुएं से स्नान कर घर लौट रहा था, तभी बंशीलाल गमेती पुत्र नाना गमेती और प्रकाश गमेती निवासी बरवाड़ा अपने 8-10 साथियों के साथ बाइक पर आए और उससे शराब के लिए पैसे मांगने लगे। इंकार करने पर उन्होंने लाठियों और मुक्कों से मारपीट की और जबरन बाइक…
Read More
फर्जी हस्ताक्षर से डिक्री हासिल करने की कोशिश, केस दर्ज

फर्जी हस्ताक्षर से डिक्री हासिल करने की कोशिश, केस दर्ज

उदयपुर, 16 अप्रैल : शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी हस्ताक्षर कर एसडीएम कोर्ट से डिक्री हासिल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परताराम गमेती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसकी कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी रजिस्ट्री करवाई और उस पर डिक्री हासिल करने के लिए उसके नाम से दस्तावेज तैयार किए। इस घटना में शामिल आरोपियों के नाम डालचंद गमेती, रामलाल गमेती, रमेश सिंह राठौड़, प्रकाश नागदा और सुनील शर्मा बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी भूमि को हड़पने के लिए आरोपियों…
Read More
पत्नी की हत्या के बाद दबाव में किया अंतिम संस्कार, पिता समेत पांच परिजन गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के बाद दबाव में किया अंतिम संस्कार, पिता समेत पांच परिजन गिरफ्तार

उदयपुर, 16 अप्रैल : जिले के ओगणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की हत्या के मामले में उसके परिजनों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पुलिस को सूचित किए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार पुनम चंद गोरणा गमेती ने 16 मई को अपने पत्नी फूलकी बाई गमेती को आपसी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के ससुराल पक्ष ने मामले को दबाने के लिए पीहर पक्ष पर दबाव डाला और हत्या की सूचना देने के बजाय शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…
Read More
युवक के सिर पर लठ्ठ से हमला, गंभीर घायल

युवक के सिर पर लठ्ठ से हमला, गंभीर घायल

उदयपुर, 16 अप्रैल : जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में एक युवक को आपसी विवाद के चलते सिर पर लठ्ठ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रभुलाल पुत्र वेसाराम भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अप्रैल को हीरालाल पुत्र मोहनलाल धांगी ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीछे से लठ्ठ मारा, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक की पत्नी ने उसे घर पहुंचाया। आरोपी ने धमकी दी कि अगली बार वह नहीं बचेगा। झाडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन विवाद पर युवक से मारपीट,…
Read More
कैंप में 157 मरीजो की नेत्र जांच और निशुल्क उपचार किया गया

कैंप में 157 मरीजो की नेत्र जांच और निशुल्क उपचार किया गया

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के दुष्प्रभावों के दौर में होम्योपैथी के प्रति बढ़ रही जागरूकता - प्रो सारंगदेवोत उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक चिकित्सालय डबोक और सर्वोदय मानव  सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयोजित होम्योपैथी सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय डबोक में निशुल्क आंखों की जांच एवं उपचार के कैंप के साथ होम्योपैथी सप्ताह का हुआ समापन।  राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक महाविद्यालय की चिकित्सालय अधीक्षक डॉ निवेदिता पटनायक ने बताया कि इस कैंप में आसपास के क्षेत्र से  157 मरीजो की नेत्र जांच और सफलतापूर्वक…
Read More
राष्ट्रीय बाल गीत लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कारों की घोषणा

राष्ट्रीय बाल गीत लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कारों की घोषणा

उदयपुर, 16 अप्रेल। सलिला संस्था की ओर से आयोजित अखिल भारतीय बाल गीत लेखन प्रतियोगिता-2024 के विजेताओं की घोषणा की गई। संस्था अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने 10 शीर्षस्थ रचनाकारों की सूची जारी करते हुए बताया कि सभी विजेता रचनाकारों को राशि एक-एक हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता एवं चयनित बाल गीतों का संकलन, "गीत सुहाने बचपन के" आगामी पुस्तक में प्रकाशित किया जाएगा। भंडारी ने बताया कि हिंदी बाल साहित्य की विभिन्न विधाओं के लेखन को प्रोत्साहन देने और श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने हेतु विगत सात वर्षों से विभिन्न विधाओं में अखिल…
Read More
error: Content is protected !!