राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस ट्रनिंग स्कूल में विविध आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, 76वे राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस ट्रनिंग स्कूल खेरवाड़ा में कमांडेंट नरपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निदेशों के अनुसार संस्थान में प्रशिक्षणाधिन नव आरक्षीगणों के मध्य रस्साकशी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर में वृक्षारोपण( फल – फूट व हर्बल पेड) किया गया तथा परेड व वॉलीबॉल का फाईनल मैच प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर में संस्थान के स्टॉफ व प्रशिक्षणार्थयों द्वारा 78 यूनिट रक्तदान किया गया तथा संस्थान के नव आरक्षीगणों व स्टाफ के द्वारा सायः कालीन आयोजित सास्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया गया साथ ही संस्था प्रधान द्वारा महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के द्वारा राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर दिये गये शुभकामना संदेश को प्रशिक्षाणार्थियों तथा स्टॉफ के मध्य साझा (पढ़कर सुनाया गया) किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार पुलिस उप अधीक्षक, मिट्ठुलाल संचित निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!