नए आपराधिक कानूनों एवं क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टीगेशंस पर सेमिनार आयोजित
कर्नाटक पुलिस एवं राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद के विषेषज्ञों ने दी गूढ़ जानकारियां जयपुर, 17 अप्रेल। राजस्थान पुलिस के 76 वें स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय के तत्वावधान में महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक, राजस्थान श्री उत्कल रंजन साहू की अध्यक्षता में राजस्थान पुलिस अकादमी के सभागार में न्यू क्रिमिनल लॉ-2023 के क्रियान्वयन एवं चुनौतियों तथा क्रिप्टोकरेन्सी इन्वेस्टीगेशन जैसे आधुनिक प्रासंगिक विषयों पर आयोजित इस सेमिनार में प्रस्तुत किए गए अनूठे तथ्यों व विशिष्टता को जानकर संभागी पुलिस अधिकारी भी रोमांचित हो उठे। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जानकारी परक आयोजन भी:…
