उदयपुर संसदीय संकुल विकास परियोजना का शुभारंभ शनिवार को
उदयपुर। जनजाति क्षेत्र में हो रहे पलायन को रोकने तथा गांव के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए ग्राम में ही रोजगार के साधन विकसित किये जाने के लिए संसदीय संकुल विकास परियोजना का शुभारम्भ शनिवार को होगा। यह कार्यक्रम उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 2 संकुल का चयन किया गया है। पहला उदयपुर जिले में देवास, झाडोल जिसे राणा पूंजा संकुल नाम दिया है तथा दूसरा सलूम्बर जिले का चावंड है, जिसे महाराणा प्रताप संकुल नाम दिया है। उक्त संकुलों में चयनित…
