वरड़ा गांव के स्कूल में ‘नो बैग डे’ पर रचनात्मकता का उत्सव, विद्यार्थियों ने सीखा स्केचिंग और कहानी लेखन
उदयपुर, 27 जुलाई/ शहर के समीप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वरड़ा में शनिवार को 'नो बैग डे' के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक और रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन विद्यार्थियों ने किताबों और बस्तों से अलग हटकर सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे उनकी छिपी प्रतिभाएं सामने आ सकें। कार्यक्रम का संयोजन सृजनधर्मी शिक्षक हेमन्त जोशी द्वारा किया गया, जिन्होंने बच्चों की रुचियों और रचनात्मक क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित आर्किटेक्ट और स्केच आर्टिस्ट सुनील लड्ढा, कहानीकार रजत मेघनानी, रंगकर्मी सुनील टांक और आर्किटेक्ट प्रियंका…
