औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण में तालमेल से ही समेकित विकास की अवधारणा सफल – डॉ सुरपुर
राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल अध्यक्ष ने किया औद्योगिक संगठनों से संवाद उदयपुर, 28 जुलाई। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने उदयपुर प्रवास के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ संवाद किया। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूशण नियंत्रण मण्ड़ल शरद सक्सेना मय समस्त स्टाफ एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों यथा उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इण्ड़स्ट्रीज, उदयपुर केमिकल एसोसिएशन, लघु भारती, उदयपुर मार्बल एसोसिएशन, माईन्स एसोसिएशन, बिल्डर्स एसोसिएशन, भारतीय चिकित्सक संघ तथा संयुक्त बायोमेडिकल अपशिष्ट निस्तारण स्थल तथा संयुक्त हेजार्ड्स अपशिष्ट निस्तारण स्थल, हिन्दुस्तान जिंक देबारी व जावर माईन्स, उदयपुर सीमेन्ट, राजस्थान स्टेट…
