Breaking News

ऑपरेशन ‘भौकाल’ के तहत रागेश्वरी पुलिस और डीएसटी टीम का बड़ा एक्शन: 10.45 लाख का 69.7 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक महिला गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘भौकाल’ के तहत रागेश्वरी पुलिस और डीएसटी टीम का बड़ा एक्शन: 10.45 लाख का 69.7 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक महिला गिरफ्तार

पशु चारे के कमरे में छिपाकर रखा था डोडा पोस्त, अवैध कारोबार में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी जयपुर, 30 जुलाई। जोधपुर रेंज में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन भौकाल" के तहत पुलिस थाना रागेश्वरी और जिला स्पेशल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 69 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक महिला तस्कर कमला निवासी रावली नाड़ी, नेहरावास को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र…
Read More
करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

उदयपुर, 30 जुलाई: गोगुंदा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत वीरपुरा के टेपरो की बोर गांव में बुधवार को करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खुमा पुत्र सवा भील के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब खुमा अपने घर के बाहर लगे बिजली मीटर के पास काम कर रहा था। इसी दौरान खुले और लटकते तारों की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सरपंच कालू लाल गमेती को सूचित किया गया, जिन्होंने ओगणा…
Read More
फाइनेंस कर्मियों को लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड अविनाश मीणा गिरफ्तार

फाइनेंस कर्मियों को लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड अविनाश मीणा गिरफ्तार

उदयपुर, 30 जुलाई: जिले में हाईवे पर सक्रिय एक लुटेरी गैंग के मास्टरमाइंड को गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डूंगरपुर के बिछीवाड़ा निवासी 25 वर्षीय अविनाश मीणा के रूप में हुई है, जिस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार अविनाश फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों को निशाना बनाने वाली एक संगठित गैंग का मुख्य सरगना है। थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि अविनाश और उसके साथी उदयपुर, सलूंबर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में किश्त की रकम वसूलने वाले फाइनेंस कर्मियों की रेकी करते थे। जब कर्मचारी…
Read More
ओसवाल सभा आपके द्वार का द्वितीय चरण का पंचम शिविर सम्पन्न, 13 नवीन सदस्यों ने की सदस्यता ग्रहण

ओसवाल सभा आपके द्वार का द्वितीय चरण का पंचम शिविर सम्पन्न, 13 नवीन सदस्यों ने की सदस्यता ग्रहण

उदयपुर। ओसवाल सभा आपके द्वार” के तहत द्वितीय चरण का पंचम शिविर मंगलवार को नवकार भवन केशव नगर में सायं 8:30 बजे आयोजित किया गया। सचिव आनंदी लाल बम्बोरिया ने बताया कि इस शिविर में तेरह परिवारों ने सभा की सदस्यता ग्रहण की। शिविर से पूर्व सभा अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र कोठारी के मार्गदर्शन में शाम 6 से 8 बजे तक शिविर संयोजक ललित जैन,डॉ प्रमिला जैन,गगन लेखा गांधी ने क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के सदस्यों के घर-घर जाकर उन परिवारों से संपर्क किया, जिन्होंने उदयपुर शहर में रहते हुए 5 वर्षों से अधिक समय बिताया है लेकिन अभी तक सभा…
Read More
एक शाम श्री सगजी बावजी के नाम

एक शाम श्री सगजी बावजी के नाम

31वीं भव्य भजन संध्यॉ शुक्रवार को पोस्टर का हुआ विमोचन उदयपुर 30 जुलाई / श्री श्री 1008 श्री भीमसिंह जी सगस जी बावजी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को गुरूरामदास कॉलोनी कुम्हारों का भटट्ा पर आयोजित 31वीं भव्य भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमोद सामर, डॉ. रोहित कुमावत, बंशीलाल, रोशन, सुरेन्द्र, डॉ. ममता कुमावत ने किया। मंदिर पुजारी रामकिशन कुमावत ने बताया कि भजन संध्यॉ में शंकर टांक - नाडोल, विक्रम नकुम, तिलकेश सुथार , त्रिशा सुथार, पंकज राव, मोनू वैष्णव, उदयपुर भजनों की प्रस्तुतियॉ देंगे। मंच…
Read More
सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में महालक्ष्मी मिल के नवीनीकरण की मांग उठाई

सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में महालक्ष्मी मिल के नवीनीकरण की मांग उठाई

नई दिल्ली/ब्यावर, 30 जुलाई। राजसमन्द सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत एक महत्वपूर्ण जनहित से जुड़ा विषय उठाते हुए ब्यावर जिले में स्थित ऐतिहासिक महालक्ष्मी मिल के पुनर्निर्माण और चालू करने की मांग की। सांसद श्रीमती मेवाड़ ने सदन में बताया कि ब्यावर जिले में वर्ष 1925 में स्थापित महालक्ष्मी मिल एक सदी से अधिक पुरानी औद्योगिक धरोहर है, जिसने कभी क्षेत्र को कपड़ा उद्योग के प्रमुख केंद्रों में स्थापित किया था। यह मिल कानपुर, कोलकाता और अहमदाबाद की तर्ज पर ब्यावर को भी एक औद्योगिक पहचान दिलाती रही है। उन्होंने बताया…
Read More
राम कथा महोत्सव में राम सीता विवाह का हुआ अलौकिक चित्रण

राम कथा महोत्सव में राम सीता विवाह का हुआ अलौकिक चित्रण

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, सावन माह में खेरवाड़ा स्थित श्रीराम मंदिर के दिव्य प्रांगण में सत्संग भवन में आयोजित 15 दिवसीय श्रीराम कथा का सातवां दिवस अत्यंत ही भावविभोर करने वाला रहा। इस अवसर पर राम मंदिर के महाराज द्वारा राम-सीता स्वयंवर प्रसंग का हृदयस्पर्शी एवं रोचक वर्णन किया गया। कथा के माध्यम से भावों की अमृतवर्षा से जनसमूह श्रद्धा-सागर में अवगाहित हो गया। ऋषि विश्वामित्र के संकेत पर श्रीराम ने गुरु चरणों में प्रणाम कर धनुष को सहज भाव से उठाया, प्रत्यंचा चढ़ाई और भंग कर दिया। इस विलक्षण दृश्य को देख जनसभा स्तब्ध रह गई और देवी सीता ने…
Read More
महिला मानसून उत्सव का भव्य आयोजन — 600 से अधिक महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

महिला मानसून उत्सव का भव्य आयोजन — 600 से अधिक महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

उदयपुर ।सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति द्वारा आयोजित महिला मोनसून उत्सव का आयोजन इस वर्ष फील्ड क्लब पर बड़े ही उत्साह और सजीवता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 600 महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। कार्यक्रम की थीम थी “पहले आओ, पहले पाओ”, जिसके तहत महिलाओं का प्रवेश दोपहर 4 बजे से प्रारंभ हुआ और लगभग 150 से अधिक महिलाओं ने समय की पाबंदी के साथ भागीदारी की। आकर्षक पुरस्कारों ने बढ़ाया उत्सव का रोमांच : कार्यक्रम में विविध प्रकार के इनामों ने महिलाओं को खूब आकर्षित…
Read More
बांसवाड़ा : जर्जर शाला भवनों को प्रतिबंधित कर विद्यार्थियो के लिए वर्जित करें:सीबीईओ बामनिया घाटोल

बांसवाड़ा : जर्जर शाला भवनों को प्रतिबंधित कर विद्यार्थियो के लिए वर्जित करें:सीबीईओ बामनिया घाटोल

बांसवाड़ा । राज्य सरकार की छात्र कल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम पंक्ति में खड़े पीड़ित परिवार को लाभान्वित करें और जर्जर भवनों को प्रतिबंधित करते हुए वर्जित क्षेत्र का बोर्ड लगाया जा कर उस परिक्षेत्र को ताला लगा कर फेंसिंग करना आवश्यक है विद्यार्थी की सुरक्षा सर्वोच्च्य है इसमें लापरवाही कोताही बरतने पर बक्शा नहीं जाएगा। श्री केशव चंद्र बामनिया सीबीईओ घाटोल आज आकस्मिक निरीक्षण संबलन हेतु राउमावि अमरथुन स्कूल में नोडल के कार्मिकों को सम्बोधित कर रहे थे। स्वागत सम्मान से इनकार किया : उन्होंने इस अवसर पर झालावाड़ के पिपलोदी में 7 बच्चे छत गिरने से मरने , जैसलमेर में गेट से…
Read More
उदयपुर में होगा सुरों का समर्पण : “एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम” : मुकेश माधवानी

उदयपुर में होगा सुरों का समर्पण : “एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम” : मुकेश माधवानी

उदयपुर, 30 जुलाई। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की स्वर साम्राट मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर “एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम” शीर्षक से एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई को किया जाएगा। यह आयोजन शहर की संगीत संस्था सुरों की मंडली द्वारा मधुश्री ऑडिटोरियम (जुडियो शोरूम के ऊपर, अशोका पैलेस, शोभागपुरा) में शाम 3 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक कैलाश केवलिया ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के सदस्य स्वरांजलि अर्पित करेंगे। वहीं, संस्थापक मुकेश माधवानी ने जानकारी दी कि गायकों के लिए प्रशिक्षण एवं कराओके रिहर्सल…
Read More
error: Content is protected !!