Breaking News

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

उदयपुर 30 जुलाई / आयुर्वेद विभाग बड़गांव ब्लॉक के औषधालयों चिकित्सक, कम्पाउण्डर, नर्स परिचारक एवम योग प्रशिक्षको का समान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम भैरव बाघ रिसोर्ट भुवाना आयोजित किया गया। नॉडल प्रभारी एवं आयोजक डॉ. विष्णु बंशिवाल ने बताया कि गत एक वर्ष के अंदर एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर बड़गांव ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों ने बहुत ही अच्छा एवं सराहनीय कार्य किया इसके लिए आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. महेश गुप्ता, उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट, डॉ. शोभा लाल औदित्य एवं आयुर्वेद के भामाशाह डॉ. जगदीश बिश्नोई,  डॉ. जगदीश नकेला का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच…
Read More
पंचायतीराज उपचुनाव का कार्यक्रम जारी

पंचायतीराज उपचुनाव का कार्यक्रम जारी

उदयपुर में 3 पंचायत समिति सदस्य व खेरवाड़ा उपप्रधान का होगा निर्वाचन नामांकन 5 अगस्त से उदयपुर, 30 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2025 से 31 मई 2025 के मध्य पंचायतीराज संस्थानों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रधान के 3, उपप्रधान के 3, जिला परिषद सदस्य के 3 तथा पंचायत समिति सदस्य के 14 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 5 अगस्त से प्रारंभ होगी। इसमें उदयपुर जिले में खेरवाड़ा पंचायत समिति के उपप्रधान सहित कुल 3 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव…
Read More
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का अभ्युदय की ओर राजस्थान का एक वर्ष

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का अभ्युदय की ओर राजस्थान का एक वर्ष

कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर राज्यपाल पहुंचे जनजाति समुदाय के बीच उदयपुर के सुदूरवर्ती जनजाति अंचल बिलवन-कोटड़ा में मनाया एक वर्ष का उत्सव राज्यपाल श्री बागडे ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों के बीच सादगी से मनाई एक वर्ष पूर्ण होने की पूर्व सांझ उदयपुर, 30 जुलाई। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष आदिवासी और जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने को समर्पित किया है। इसी आलोक में बुधवार को वह उदयपुर के सुदूरवर्ती जनजातीय क्षेत्र कोटड़ा की ग्राम पंचायत बिलवन पहुंचे। उन्होंने एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने की पूर्व सांझ वहां…
Read More
मेवाड़ के रहने वाले भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण दयाल सिंह राठौड़ की सुपुत्री वेदिका राठौड़ ने बनाया अद्वितीय कीर्तिमान

मेवाड़ के रहने वाले भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण दयाल सिंह राठौड़ की सुपुत्री वेदिका राठौड़ ने बनाया अद्वितीय कीर्तिमान

ब्लाइंडफोल्ड होकर पहचाने 55 वीरता पुरस्कार विजेता, 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर रचा इतिहास उदयपुर। मेवाड़ निवासी भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण दयाल सिंह राठौड़ और हरितिमा शेखावत की पुत्री वेदिका राठौड़ ने मात्र 11 वर्ष 8 माह 7 दिन की आयु में ऐसा अद्वितीय कारनामा कर दिखाया, जो देशभर के बालको के लिए प्रेरणा बन गया है। 26 जुलाई 2025, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, वेदिका ने पूरी तरह ब्लाइंडफोल्ड (आँखों पर पट्टी बांधकर) रहते हुए भारतीय सशस्त्र बलों के कुल  55 वीरता पुरस्कार विजेताओं की पहचान कर ली। इस आयोजन में 21 परमवीर चक्र…
Read More
कॉलेज में विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया गया

कॉलेज में विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया गया

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहा। छात्रों ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि  मानव तस्करी एक वैश्विक समस्या है जो लाखों लोगों को प्रभावित करती है। किसी व्यक्ति को बहला-फुसलाकर, डरा-धमकाकर या किसी भी प्रकार से मजबूर करके काम करवाना , बेचना या अन्य प्रकार से शोषण करना मानव तस्करी में आता है। आज के दिन को मनाने का उद्देश्य पीड़ितों के अधिकारों के बारे में जागरूकता और उनकी रक्षा को…
Read More
आर सी.मेहता को मिला माइस्ट्रो सम्मान  

आर सी.मेहता को मिला माइस्ट्रो सम्मान  

उदयपुर। उदयपुर के वरिष्ठ लेखांकन और कर सलाहकार आर.सी. मेहता को प्रतिष्ठित अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर कंपनी टैली सोल्युशनस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रेडिसन ब्लू होटल के सभागार में माइस्ट्रासम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें  टैक्स एन्ड अकॉउन्टिंग  टाइटंस कार्यक्रम के अंतर्गत व्यवसायिक उत्कृष्टता में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया। पॉवर ऑफ़ सिम्पलिसिटी के ध्येय वाक्य के साथ कार्यरत टैली सोल्युशनस प्राइवेट लिमिटेड ने इस अवॉर्ड के माध्यम से उन पेशेवरों को पहचाना है, जिन्होंने लेखांकन, कर नियोजन और वित्तीय अनुपालन के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य किया है। मेहता ने पिछले तीन दशकों से व्यवसायों, संस्थाओं और सामाजिक…
Read More
राखी खरीदारी का महासंगमःपैराहन प्रदर्शनी कल से अशोका ग्रीन में

राखी खरीदारी का महासंगमःपैराहन प्रदर्शनी कल से अशोका ग्रीन में

उदयपुर, 31 जुलाई। महिला उद्यमियों के समूह शी सर्किल इंडिया प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राखी के त्यौहार पर शहरवासियों के लिए खास तोहफे के रूप में लोकप्रिय और बहुप्रतीक्षित शॉपिंग फेस्टिवल पैराहन ले कर आया है। यह प्रदर्शनी अपने पांचवें संस्करण के साथ 1 से 3 अगस्त तक अशोका ग्रीन में आयोजित होने जा रही है। संस्थापक तारिका भानुप्रताप ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पैराहन में न केवल उदयपुर, बल्कि सूरत, अहमदाबाद, कोटा, भीलवाड़ा, नाथद्वारा और जयपुर जैसे शहरों से चुनिंदा विक्रेता अपने लेटेस्ट राखी और फेस्टिव कलेक्शन के साथ भाग ले रहे…
Read More
ऐश्वर्या कॉलेज में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पौधारोपण

ऐश्वर्या कॉलेज में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पौधारोपण

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने प्रकृति सरंक्षण से जुड़े पोस्टर बनाये और पौधारोपण किया।यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। इस अवसर पर कॉलेज से गायत्री वर्मा ने कहा कि यह दिन हमें प्रकृति के अमूल्य उपहारों को याद दिलाने और उनके संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने का अवसर प्रदान करता है। पर्यावरण जागरूकता को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का समापन इस  संकल्प के साथ हुआ की प्रकृति संरक्षण हेतु सभी सजग रहेंगे।यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एक प्रेरक संदेश…
Read More
वोकल फॉर लोकल वस्तुएं ही अपनाएं, लोकल उत्पाद बढ़ाएं एवं गर्व करें : विजयलक्ष्मी गलूंडिया

वोकल फॉर लोकल वस्तुएं ही अपनाएं, लोकल उत्पाद बढ़ाएं एवं गर्व करें : विजयलक्ष्मी गलूंडिया

5000 विद्यार्थियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ की शपथ दिलाने का लिया संकल्प - कैट वूमेन विंग उदयपुर की 12वीं बिजनेस विजिट में महिलाओं ने लिया संकल्प उदयपुर, 30 जुलाई। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की महिला शाखा कैट वूमेन विंग उदयपुर की ओर से बुधवार को 12वीं बिजनेस विज़िट का आयोजन जैन टेक्सटाइल पर किया गया। इस अवसर पर 5000 विद्यार्थियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ की शपथ दिलाने का संकल्प लिया गया, जो अगस्त माह में शहर के विभिन्न स्कूल व कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। कैट वूमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने…
Read More
आमजन की जागरूकता के साथ चाइल्ड ट्रैफ़िकिंग की रोकथाम संभव- डॉ. पंड्या

आमजन की जागरूकता के साथ चाइल्ड ट्रैफ़िकिंग की रोकथाम संभव- डॉ. पंड्या

रेलवे पुलिस, प्रशासन एवं गायत्री संस्थान का बाल तस्करी रोकने हेतु नवाचार  उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित) (मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस 30 जुलाई विशेष) उदयपुर, 30 जुलाई । जिस प्रकार यात्रा के दौरान यात्री अपने साथ लाए समान का ध्यान रखते है उसी प्रकार थोड़ी सतर्कता अपने आस-पास यात्रा कर रहे अन्य लोग, लावारिस बच्चों या संदिग्ध लोगो की सूचना रेलवे पुलिस, चाइल्ड हेल्प लाइन को कर चाइल्ड ट्रैफ़िकिंग को रोक सकते है स ट्रैफ़िकर के इस पूरे रैकेट को ख़त्म कर सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु आमजन को भी जागरूक बनकर सहयोग करना होगा स बाल…
Read More
error: Content is protected !!