Breaking News

दादाबाड़ी में माता त्रिशला के 14 स्वप्नों के कराए दर्शन,झूले में झुलाया भगवान महावीर को

दादाबाड़ी में माता त्रिशला के 14 स्वप्नों के कराए दर्शन,झूले में झुलाया भगवान महावीर को

उदयपुर। पर्वाधिराज पर्युषण के तहत सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में पर्युषण पर्व के दौरान आज रविवार को भगवान महावीर के जन्मवाचन पर प्रवचन हुए। इससे पूर्व कल्पसूत्र वाचन हुआ। साध्वी विरलप्रभा श्रीजी, साध्वी विपुलप्रभा श्रीजी और साध्वी कृतार्थप्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में माता त्रिशला को आये 14 स्वप्न के दर्शन कराए गए। जन्मवाचन के पश्चात भगवान महावीर के पालन को झूला झुलाया गया तथा झूले की बोली लगाकर धर्म लाभ लेने वाले साधर्मिक परिवार ने भक्ति की और पालने को झुलाया। इस अवसर पर श्रावक श्राविकाओं ने बढ़ चढ़कर बोलियों में भाग लेकर धर्म लाभ लिया। ट्रस्ट सचिव दलपत दोशी…
Read More
क्षत्रिय विकास संस्थान के भवानी सिंह जोलावास निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

क्षत्रिय विकास संस्थान के भवानी सिंह जोलावास निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

भवानी सिंह राणावत (जोलावास) निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए क्षत्रिय विकास संस्थान के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न उदयपुर। विगत 40 वर्षों से अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के साथ सामाजिक कल्याण, युवा सशक्तिकरण तथा शैक्षणिक उत्थान के लिए कार्यरत क्षत्रिय विकास संस्थान के त्रैवार्षिक चुनाव डॉ. गोविंद सिंह चुंडावत की अध्यक्षता में क्षत्रिय विकास भवन, महाराणा प्रताप कालोनी में रविवार को सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह जी रावलौत ने पारदर्शिता तथा पूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया से त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न करा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध भवानी सिंह राणावत (जोलावास) का निर्वाचन कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करी । संस्थान अध्यक्ष भवानी सिंह राणावत की…
Read More
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का एमआईएस 1.0 होगा बंद

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का एमआईएस 1.0 होगा बंद

एमआईएस 2.0 के माध्यम से ऑनलाइन हो रहे आवेदन उदयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) 1.0 से नवीन आवेदन प्रक्रिया को बंद करने का निर्णय लिया है। वे सभी आवेदन जो एमआईएस 1.0 पर प्राप्त हुए है उन्हें ग्रीन चैनल बनाकर एमआईएस 1.0 के माध्यम से निस्तारित किया जाएगा। अब उद्योगों के आवेदन केवल एमआईएस 2.0 पर ऑनलाइन प्रक्रिया से किए जाएंगे। राज्य में ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा द्वारा 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एमआईएस 2.0 का लोकार्पण किया गया था।…
Read More
उदयपुर में विमोचित होगी पुस्तक ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’

उदयपुर में विमोचित होगी पुस्तक ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’

उदयपुर, 23 अगस्त। राष्ट्र साधना सृष्टि संस्थान द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकारिता जीवन पर आधारित पुस्तक ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’ का विमोचन समारोह आगामी 26 अगस्त 2025, मंगलवार को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थल प्रताप गौरव केंद्र सभागार, टाइगर हिल्स, मनोहरपुरा-देवाली, उदयपुर निर्धारित किया गया है। इस पुस्तक का लेखन सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विजय विप्लवी एवं डॉ. कुंजन आचार्य ने किया है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकारिता जीवन, उनके विचारों और समाज में उनके योगदान को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि सिक्किम के महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर होंगे। कार्यक्रम…
Read More
गुड़ला, नाथद्वारा में निशुल्क चिकित्सा शिविर 24 को

गुड़ला, नाथद्वारा में निशुल्क चिकित्सा शिविर 24 को

नाथद्वारा। गुड़ला, नाथद्वारा गांव में रविवार दिनांक 24-8-2025 को प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर में हृदय रोग, मेडिसिन, सर्जिकल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, चर्म रोग, नाक कान गला रोग, बाल एवं शिशु रोग, वक्ष एवं क्षय रोग व अस्थि रोग के रोगियों की जांच एवं निशुल्क दवा के साथ, जांच में ब्लड शुगर हीमोग्लोबिन, बीपी, ई.सी.जी. आदि जांचें निशुल्क सेवा से होगी। मां बाणेश्वरी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमेश पुरोहित ने बताया कि विशाल स्तर पर चिकित्सा शिविर में गुड़ला गांव के आसपास के लगभग 500 से ज्यादा रोगियों की जांच एवं उपचार…
Read More
ब्लॉकस्तरीय प्रधानाचार्य दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संपन्न

ब्लॉकस्तरीय प्रधानाचार्य दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संपन्न

शिक्षकों की प्रेरणा एवं आशीष से मैं संसद तक पहुँच सका - चुन्नीलाल गरासिया शिक्षक ही समुदाय को संस्कारित करता है - फूल सिंह मीणा उदयपुर, 23 अगस्त। गिर्वा एवं उदयपुर शहर के संस्थाप्रधानों की दो दिवसीय सत्रारंभ ब्लॉकस्तरीय वाकपीठ सरस्वती शिक्षक सदन, टेगौर नगर, सेक्टर 4 के सभागार में राज्यसभा सदस्य चुन्नी लाल गरासिया के मुख्य आतिथ्य व ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गेश मेनारिया ने अध्यक्षता की। वाकपीठ अध्यक्ष मोहन लाल मेघवाल जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक लोकेश भारती, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी देशपाल सिंह शेखावत, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद शर्मा एवं ललित दक…
Read More
उदयपुर से रियायती भाड़े पर मोरबी जाएगा कंटेनर

उदयपुर से रियायती भाड़े पर मोरबी जाएगा कंटेनर

-रेलवे के उपक्रम कॉनकोर ने की घोषणा उदयपुर, 23 अगस्त: भारतीय रेलवे के उपक्रम कॉनकोर ने उदयपुर से मोरबी के लिए रियायती भाड़े पर रेलगाड़ी द्वारा कंटेनर ले जाने की घोषणा की है। कॉनकोर उदयपुर से मोरबी के लिए की रियायती भाड़े 870 रुपए प्रति टन से कंटेनर ले जाएगा। वर्तमान में उदयपुर के व्यापारी ट्रकों के माधयम से मॉल भेज रहे है। इस घोषणा से उदयपुर के व्यापारियों को मॉल भेजने का एक और विकल्प मिल जाएगा। साथ ही प्रतिस्पर्धा के बाजार में कुछ राहत जरूर मिलेगी। कॉनकोर के खेमली स्थित डिपो के प्रबंधक महेंद्र डागर ने बताया कि…
Read More
ऑटो चालक की बेटी आफरीन जहां ने रचा इतिहास, एमडी में सिलेक्शन

ऑटो चालक की बेटी आफरीन जहां ने रचा इतिहास, एमडी में सिलेक्शन

उदयपुर की आफरीन जहां मेवाफरोश D/O मोहम्मद नूर एवं राबिया बानो ने बड़ी सफलता हासिल की है। एमबीबीएस करने के बाद अब उन्होंने एमडी में सिलेक्शन पाकर पूरे भारत में तीन लाख प्रत्याशियों में से 1625वीं रैंक प्राप्त की है। आफरीन के पिता मोहम्मद नूर ऑटो चलाते हैं और उनकी माता राबिया  बानो फल की दुकान लगाकर परिवार का सहयोग करती हैं, साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आफरीन ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगन और मेहनत से यह मुकाम पाया है। उनका सपना है कि वह मेडिसिन में एमडी करके समाज की सेवा करें इस ऐतिहासिक सफलता पर अंजुमन…
Read More
कश्ती फाउंडेशन ने धार स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

कश्ती फाउंडेशन ने धार स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

उदयपुर, 23 अगस्त । ग्रामीण बच्चों में शिक्षा और कला का समन्वय कर सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से उदयपुर स्थित कश्ती फाउंडेशन सोसाइटी ने धार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। फाउंडेशन पिछले एक दशक से सरकारी स्कूलों में रचनात्मक पहल के माध्यम से कार्य कर रहा है और बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं जीवन कौशल के विकास को बढ़ावा दे रहा है। करियर गाइडेंस सेमिनार से हुई शुरुआत : कार्यक्रम की शुरुआत करियर काउंसलिंग सत्र से हुई, जिसका संचालन जे.एस. ग्लोबल - दी एक्सपर्ट करियर काउंसलर के श्री जितेंद्र सिंह ने किया। कक्षा 10 से…
Read More
12 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

12 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

गुजरात नंबर की कार से हो रही थी सप्लाई, पुलिस की नाकाबंदी में पकड़े गए तस्कर उदयपुर, 23 अगस्त : जिले में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कोटड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की एक कार को रोककर की गई तलाशी में करीब 12 किलो 650 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि…
Read More
error: Content is protected !!