फतेहसागर पर नाइट मार्केट, चौपाटी, बोटिंग स्टेशन इत्यादि व्यावसायिक गतिविधियां एन जी टी के निर्देशों की अवमानना
-वेटलैंड संरक्षण के नियमों के विपरीत है यह सब निर्णय उदयपुर, 23 अगस्त , फतेह सागर वेटलैंड के रानी रोड क्षेत्र में चौपाटी, रात्रि बाजार तथा बोटिंग स्टेशन इत्यादि व्यावसायिक गतिविधियां सुप्रीम कोर्ट तथा एन जी टी के निर्देशों के खिलाफ है। आश्चर्य है कि रामसर वेटलैंड सिटी के उद्देश्यों के विरुद्ध गतिविधियों को अनुमत किया जा रहा है। रविवार को आयोजित झील संवाद में इस पर गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर एवं यू डी ए से न्यायालयी निर्देशों की अनुपालना का आग्रह किया गया। संवाद में डॉ अनिल मेहता ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने डॉ…
