गो का मतलब इंद्रियां वर्धन का मतलब बढऩा वही गोवर्धन लीला : पुष्कर दास महाराज
कथा के पांचवे दिन भक्तों में लगाया गिरिराज धरण को सामूहिक 56 भोग ओर जयकारों से गूंज उठा कथा पंडाल उदयपुर, 18 सितम्बर । सुथार समाज भवन, मेन रोड, बडग़ांव में श्री पुष्कर दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव के पांचवे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए महाराज श्री ने भक्तों को आध्यात्मिक जीवन का गूढ़ संदेश दिया। कथा के दौरान यशोदा मैया और बाल कृष्ण के वात्सल्य प्रेम का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि ईश्वर के समक्ष सांसारिक…
