नगर निगम चुनाव में 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना
शिवसेना प्रदेश प्रमुख प्रहलाद सिंह पालड़ी ने उदयपुर जिला कार्यालय का किया उद्घाटन उदयपुर। शिवसेना राजस्थान के प्रदेश प्रमुख प्रहलाद सिंह पालड़ी एवं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश वैष्णव ने आज सुरजपोल बाहर सिथत रंगभवन के पास शहर जिला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पालड़ी ने कहा कि वे दो दिवसीय उदयपुर संभाग के दौरे पर आये है। जहां वे विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा करेंगे एवं पार्टी की स्थिति मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश वैष्णव ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों मंे उदयपुर में पार्टी शहर…
