विरासत के साथ विकास, नायकों के विचारों से राष्ट्र निर्माण का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाना है- डॉ मन्नालाल रावत
लौह पुरुष सरदार पटेल एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती को लेकर सांसद डॉ मन्नालाल रावत की प्रेस वार्ता उदयपुर, 29 अक्टूबर। मुख्य वक्ता माननीय सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने मीडिया को संबोधित करते हुए सरदार पटेल जी के योगदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि यह “यूनिटी मार्च” भारत के युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और एकता की भावना को सशक्त करने का प्रयास है। सांसद डॉ रावत ने आगामी भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी साझा की। उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा…
